देश दुनिया

केजरीवाल के शीशमहल की तस्वीरों पर AAP-BJP में घमासान, देंखे सच्चाई

दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने उनकी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर की फर्जी फ़र्ज़ी तस्वीरें जारी की हैं और कहा कि इसके लिये पार्टी उन पर मानहानि का मुकदमा करेगी।

Read More: 30 अप्रैल तक किसान रजिस्ट्री डेडलाइन, फार्मर आईडी होगी अनिवार्य

संजय सिंह ने दी बीजेपी नेताओं को खुली चुनौती

आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने आज यहां चेतावनी दी कि जिन अन्य लोगों ने भी केजरीवाल के घर की फर्जी तस्वीरें प्रचारित की है उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा द्वारा जारी सारी तस्वीरें फर्जी हैं, जो ‘पिंट्रेस्ट’ से डाउनलोड की गई हैं। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, एलजी और नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा अपना घर जनता के लिए खोल दें, अरविंद केजरीवाल भी अपना घर खोल देंगे। जनता को पता चल जाएगा कि किसका घर कितना आलीशान हैं?

उन्होंने भाजपा को ‘भारतीय झूठा पार्टी’ करार दिया और कहा कि झूठ फैलाने के लिए ये लोग हिटलर के प्रचार सचिव गोएबल्स के सिद्धांत का पालन करते हैं और इसी तरह से झूठ फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं फिर दिल्ली की मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रवेश वर्मा को चुनौती देता हूं कि वे तीनों अपना घर खुलवाएं। अरविंद केजरीवाल का घर भी खुलेगा, जनता जाएगी, देखेगी और खुद फैसला कर लेगी।”

केजरीवाल के शीशमहल की तस्वीरों पर AAP-BJP में घमासान, देंखे सच्चाई
केजरीवाल के शीशमहल की तस्वीरों पर AAP-BJP में घमासान, देंखे सच्चाई

आतिशी – झूठ फैलाने वाले नेता और टीवी चैनल मानहानि का केस होगा

आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पूरी मीडिया को बुलाकर केजरीवाल के नए घर की तथाकथित तस्वीरें दिखाईं लेकिन मज़े की बात ये है कि ये तस्वीरें उनके घर की नहीं, बल्कि ‘पिंट्रेस्ट’ से डाउनलोड की गई हैं। नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा द्वारा जारी की गई सारी तस्वीरें फर्ज़ी हैं। आप नेता आतिशी ने कहा – भाजपा वालों के ऐसे दिन आ गए हैं कि जब केजरीवाल के खिलाफ कुछ मिलता नहीं, तो इंटरनेट से उठाई गई तस्वीरों के दम पर झूठे दावे किए जा रहे हैं।

आप के वरिष्ठ नेता और विधायक संजीव झा ने कहा कि नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा द्वारा केजरीवाल के घर की दिखाई जा रही तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और निराधार हैं। झूठ फैलाने वाले नेता और टीवी चैनल अब मानहानि के केस के लिए तैयार रहें। हिम्मत है तो एक दिन के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल और प्रवेश साहिब सिंह भी अपना घर जनता के लिए खोल दें। केजरीवाल भी अपना घर खोल देंगे। फिर जनता खुद तय कर लेगी कि असली आलीशान महल किसका हैं।

भाजपा नेता ने दिखाया केजरीवाल का शीशमहल

आपको बताते चले कि भाजपा के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा आज प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाकर आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर की तस्वीरें जारी की हैं, इस दौरान नेता प्रवेश साहिब ने कहा- अन्ना आंदोलन का सहारा लेकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह की फोटो का सहारा लेकर, आम आदमी पार्टी की टोपी पहनकर, एक रुपये के स्टाम्प पेपर पर हलफनामा देने वाले, बच्चों की झूठी कसम खाने वाले, दिल्ली के रहमान डकैत (अरविंद केजरीवाल) के शीशमहल 2 को हम दिखाने जा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में शीशमहल बनाया, वह हम सब जानते हैं। जब दिल्ली के धुरंधर मतदाताओं ने दिल्ली के रहमान डकैत को हरा दिया, तो वे पंजाब चले गए, इससे भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ गई। क्योंकि उन्हें घर के चारों तरफ जो 4 सरकारी बड़े घर हैं, उसमें से एक पर अरविंद केजरीवाल, दूसरे पर सत्येंद्र जैन, तीसरे पर संजय सिंह और चौथे पर मनीष सिसोदिया ने कब्जा कर लिया। वहां उन्होंने दूसरा शीशमहल बनाया… दिल्ली में वे कई सालों से कोर्ट में जाते रहे कि मुझे बंगला दो और जब उन्हें बंगला मिला, जहां कल वे 95 लोधी स्टेट में शिफ्ट हुए, उसकी तस्वीर देखकर हम सब हैरान है।

भाजपा नेता ने अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

इसके साथ ही भाजपा नेता प्रवेश ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा- जो आदमी कहता था कि मैं बंगला नहीं लूंगा, मैं मकान नहीं लूंगा तो आज समझ में आता है कि वह यह कहते थे कि मैं साधारण नहीं लूंगा। महल ले लूंगा मगर साधारण घर नहीं लूंगा। सादगी का चोला पहनकर लूट का व्यापार किया। दो कमरों का वादा था पर शीश महल तैयार किया। जनता मांगती रही हिसाब पानी और बिजली का पर अपनी अय्याशी के लिए जनता के भरोसे का कत्ल सरेआम किया। पूरी आम आदमी पार्टी से चार सवाल पूछना चाहता हूं….

https://www.aajtak.in/india/delhi/story/bjp-attacks-kejriwal-sheesh-mahal-2-lodhi-estate-bunglow-aap-parvesh-verma-ntc-ksrj-rpti-2533054-2026-04-25

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *