राहुल गांधी ने ECI और सरकार पर लगाए “वोट चोरी” का आरोप
दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए “वोट चोरी” का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए। वहीं वोट चोरी के आरोप पर सियासत गरमाई हुई।
Read More: बंगाल हिंसा पर संजय सिंह के बीजेपी से तीखे सवाल
BJP-चुनाव आयोग आपके वोट चुरा रहे हैं
— Congress (@INCIndia) May 6, 2026
देखिए सबूत 👇 pic.twitter.com/neF8eFSHuy
राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए आरोप
राहुल गांधी ने बुधवार को कहा- “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार।” उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में भाजपा के 240 सांसदों में से “लगभग हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों को क्या भाजपा की भाषा में “घुसपैठिया” कहा जाना चाहिए। हरियाणा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा- “वहां तो पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है।”
वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 6, 2026
लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं – क्या उन्हें BJP की भाषा में “घुसपैठिए” कहें?
और हरियाणा? वहाँ तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है।
जो संस्थाएँ अपनी जेब में…
उन्होंने आरोप लगाया कि जो संस्थाओं को अपने नियंत्रण में रखते हैं और मतदाता सूचियों व चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करते हैं, वे खुद “रिमोट कंट्रोल” से संचालित हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने पर सत्ताधारी दल 140 सीटों के आसपास भी नहीं पहुंच पाएगा।
Read More: हार के बाद ममता बनर्जी का आरोप: चुनाव में हुई धांधली, 100 सीटें छीनी गईं
चुनाव आयोग और केंद्र सरकार उठे सवाल
इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भी सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।
'वोट चोर' BJP pic.twitter.com/eIRc7oB6k1
— Congress (@INCIndia) May 6, 2026
गौरतलब है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्ष पुराने शासन का अंत कर दिया है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे हार की हताशा बताया है और कहा है कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, जिस पर इस तरह के आरोप लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करते हैं।
