ज्योतिष-धर्म

आज (06-07-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहे सावधान

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 06-07-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: NEET PG 2024 एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, जानें कहां मिलेगी पूरी जानकारी

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 6 जुलाई 2024, संवत – 2081, शालीवाहन – 1946, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 14 मिनट पर, मास – आषाढ़, पक्ष – कृष्ण, तिथि – परेवा रात 3 बजकर 44 मिनट तक, दिन – शनिवार, नक्षत्र – पुनर्वसु नक्षत्र प्रथम चरण रात 5 बजकर 2 मिनट तक, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय खुशियों से भरा है। जिन लोगों को परिवार में बिखराव होगा वह सुधार होगा। जातक हनुमान पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में गुरु शिक्षा से प्रगति होगी। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सूर्य चंद्र का मिलन आत्म समीक्षा का दिन है। जातक के मन में शांति होगी, सोचा हुआ काम बनेगा। पित्ररों को प्रसन्न करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा, शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में राहु स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, शिव पूजन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक का न्याय संगत काम होगा, काले तिल का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में मंगल तेजस्वी विचार से प्रगति होगी। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में गुरु शिक्षा से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे शिव पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *