आज का राशिफल (7-05-2025): गौ सेवा से बनेगा सोचा काम
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 7-05-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: भारत-पाक वार: 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित, नागरिकों के लिए जरूरी दिशानिर्देश
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 7 मई 2024, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – बसंत, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 16 मिनट पर, मास- वैशाख, मार्ग – शीर्ष, पक्ष – शुक्ल, तिथि – दशमी दिन में 10 बजकर 21 मिनट तक, दिन – बुधवार, नक्षत्र – पूर्वा फाल्गुन नक्षत्र शाम 6 बजकर 17 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: भारत-पाक वार: 7 मई को देश भर के 244 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित, बजेगा सायरन
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु या प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक के मन में शांति और खुशी प्राप्त होगी, सुख साधन बनेंगे, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता या महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, व्यापार से लाभ होगा, गाय को हरा चारा दे, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, सोचा हुआ काम बनेगा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक को टेक्निकल शिक्षा में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में पीपल वृक्ष पर चढ़ाए, गाय को हरा चारा दे, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में सफलता मिलेगी। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, रुका हुआ काम बनेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचाव करें। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, केशर युक्त खीर बनकर गुरु मंत्र से हवन करें।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाइयों से सहयोग मिलेगा। जातक के व्यापार में वृद्धि होगी, काला तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त कर विजय हासिल करेगा। जातक कुत्ते को ब्रेड दे।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भ्रमण में जाएगा। जातक अपनी जिम्मेदारी को निभाए, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, रुका हुआ काम बनेगा।