उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 119 विकास परियोजना

सीएम योगी का गोरखपुर दौरा

सीएम योगी ने गोरखपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनहितकारी विजन से खड़ी हो रही कल्याण मंडपम की श्रृंखला

जंगल नकहा नंबर 2 में 3.09 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है निर्माण, 300 लोगों की क्षमता का दो तल में बना है कल्याण मंडपम

अल्प और मध्यम आय वर्ग के पारिवारिक-मांगलिक आयोजनों के लिए बड़ी और रियायती सुविधा

जनपद गोरखपुर में ₹40 करोड़ की 119 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास तथा भव्य कल्याण मण्डपम् के उद्घाटन हेतु आयोजित कार्यक्रम में…https://t.co/o8BL9JsP3i— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2026

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी विधायक निधि से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा बनवाए गए कल्याण मंडपम का लोकार्पण 16 सितंबर (बुधवार) को किया। समाज के अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक-पारिवारिक आयोजनों के लिए मैरिज हाउस का रियायती विकल्प देने के लिए वार्ड नंबर 54 उर्वरक नगर के जंगल नकहा नंबर 2 में यह भव्य ‘कल्याण मंडपम’ बनकर तैयार है। इसके पहले मुख्यमंत्री ने 29 अगस्त को बशारतपुर में कल्याण मंडपम का उपहार दिया था।

Read More: गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा पर सीएम योगी का संदेश

सीएम योगी के ईज ऑफ लिविंग (जीवन सुगमता) विजन के अनुरूप गोरखपुर में वार्ड स्तर पर सर्वसुविधायुक्त कल्याण मंडपम की श्रृंखला खड़ी हो रही है। समाज के हर वर्ग के जीवन में सुगमता लाने के लिए योगी सरकार ने बीते साढ़े नौ वर्षों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण से लेकर जनकल्याण तक कई पहल की है।

महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर में आज ₹40 करोड़ लागत की 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास तथा भव्य कल्याण मण्डपम् का उद्घाटन किया।

गोरखपुर महानगर के विभिन्न स्थानों पर आज बिना भेदभाव के प्रत्येक नागरिक को अपने मांगलिक एवं सार्वजनिक आयोजनों हेतु… pic.twitter.com/HPNJ9FQrOK— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2026

कल्याण मंडपम की मुख्यमंत्री की परिकल्पना भी इसी कड़ी का हिस्सा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) और नगर निगम को यह विजन दिया था कि वे निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को उनके मांगलिक आयोजनों के लिए कल्याण मंडपम बनाकर मैरिज हाउस का बेहतरीन विकल्प दें।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कल्याण मंडपम का निर्माण शुरू हुआ। कल्याण मंडपम की पहल के साथ ही मुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से धनराशि की व्यवस्था भी कराई। गोरखपुर में अब तक सात कल्याण मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों हो चुका है और आठवें का लोकार्पण बुधवार (16 सितंबर) को जंगल नकहा नंबर 2 में होने जा रहा है।

अकेले गोरखपुर में ही 500 से अधिक उद्योग लगे हैं और 50 हजार नौजवानों को उसी में नौकरी मिली है… pic.twitter.com/mKzL5hXFgg— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2026

जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि वार्ड नंबर 54, उर्वरक नगर के अंतर्गत जंगल नकहा नंबर 2 में कल्याण मंडपम का निर्माण 2461 वर्गमीटर भूमि पर 3.08 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। आधुनिक शहरी सुविधाओं और आकर्षक वास्तुकला से सुसज्जित कल्याण मण्डप दो तल में बना है जहां 300 व्यक्तियों की क्षमता के विभिन्न मांगलिक, सामाजिक और उत्सवी आयोजन किए जा सकेंगे। कल्याण मंडपम में बड़े हाल के साथ किचन, स्टोर, ऑफिस, चेंज रूम और दोनों तलों पर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाए गए हैं।

कल्याण मंडपम आने वाले वाहनों के लिए परिसर के अंदर ही इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर अलग से पर्याप्त पार्किंग का प्रावधान किया गया है। परिसर में फव्वारे के साथ लॉन भी विकसित किया गया है। कल्याण मंडपम से विवाह, समाजिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामूहिक उत्सवों के लिए आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी।

अब किसी माँ को अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज की चिंता करने की आवश्यकता नहीं, क्योंकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की योजना उस परिवार के लिए उपलब्ध है… pic.twitter.com/o6WPSXdx1Q— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2026

जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल बताते हैं कि जीडीए के दो अन्य कल्याण मंडपम का निर्माण भी प्रगति पर है। इनमें से एक वार्ड नंबर 7 महादेव झारखंडी तथा दूसरा वार्ड नंबर 2 बाबा राघवदास नगर के सेमरा में बनाया जा रहा है। दोनों के निर्माण पर क्रमशः ढाई-ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी।

अब तक लोकार्पित कल्याण मंडपम

खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला, राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र के टोला पीरू शहीद, बिछिया जंगल तुलसीराम, जंगल बेनी माधव और बशारतपुर।

आज जनपद गोरखपुर में Indian Medical Association (IMA) चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण किया।

IMA द्वारा इस प्रकार के चैरिटेबल ब्लड बैंक की स्थापना उनकी चिकित्सीय सेवा व संवेदनशीलता का प्रमाण है।

IMA की पूरी टीम का हार्दिक अभिनंदन। pic.twitter.com/YEVWvsKFYh— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2026

चैरिटेबल ब्लड सेंटर का उद्घाटन किया

बुधवार को गोरखपुर दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गोरखपुर के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह ब्लड सेंटर आईएमए के तारामंडल क्षेत्र स्थित भवन में स्थापित किया गया है।

https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/gorakhpur/story-yogi-adityanath-launches-115-development-projects-in-gorakhpur-worth-28-92-crores-201789558564080.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *