राशिफल (24-04-2026) : इन राशि को सुख सम्पन्नता मिलेगी
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 24-04-2026 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More : गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में सीखे सूर्य ग्रह से प्रभावित कैरियर
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे।
आपको बता दें कि आज दिनांक 24 अप्रैल 2026, संवत – 2083, शाली वाहन – 1948, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु -ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 48 मिनट पर, मास – बैसाख, पक्ष – शुक्ल, तिथि – अष्टमी 19 बजकर 23 मिनट तक, दिन – शुक्रवार, नक्षत्र – पुष्य नक्षत्र 20 बजकर 15 मिनट तक नक्षत्र स्वामी शनि, कर्क राशि में चंद्रमा 08 अंश का, आज का दिशा सुल पश्चिम दिशा में यात्रा वर्जित हैं, गोचर के हिसाब से आज का राशि फल, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का चंद्रमा चतुर्थ भाव में माता द्वारा सुख-सम्पन्नता मिलेगी। जातक को भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वराशि शुक्र विलासिता युक्त जीवन होगा। जातक सावधान रहें, व्यय की स्थिति बनी रहेगी।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गुरु केंद्र में सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केन्द्रवृति चंद्रमा कल्पना युक्त जीवन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, शिव परिवार का पूजन दर्शन करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उच्च राशि में सूर्य मान सम्मान में वृद्धि होगी। जातक गायत्री मंत्र का जाप करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नीच राशि में बुध शनि मंगल के साथ सप्तम भाव में पारिवारिक बिखराव रहेगा। जातक सामंजस्य बनाकर रखे।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अष्टम भाव में शुक्र स्वगृही न्यू आविष्कार कराएगा। जातक सुख सम्पन्नता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवे स्थान में मंगल पराक्रमी होगा। जातक उत्तेजना से बचे, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सप्तम भाव में गुरु पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि भाइयों से सहयोग मिलेगा। जातक के व्यापार में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक का न्यू टेक्नालॉजी से किया गया काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन डाक्टर वर्ग रिसर्च करें। जातक को धन-सम्मान-खुशियां मिलेगी, पीपल वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाए।
आज का राहु काल : आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।
सफलता का सूत्र : समय की रेत पर कदमों के निशान बैठ कर नहीं बनाए जाते।
विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…
the voice of hind news channel
