देश दुनियाविदेश

इंडोनेशिया ने मोदी को ‘बितांग आदिपूर्ण’ से नवाजा

दिल्ली: इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बितांग आदिपूर्ण’ से नवाजा है। इंडोनेशिया की तीन दिन की यात्रा पर गए पीएम मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य में बताया कि उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है।

पीएम मोदी मिला सर्वोच्च सम्मान

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पीएम मोदी को इस सम्मान से नवाजा। पीएम मोदी ने कहा- “आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया है।

Read More: शिगेलोसिस: दस्त से जुड़ी खतरनाक बीमारी, रहें सतर्क

ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है… इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है। मैं प्रेसिडेंट प्रबोवो जी, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” आपको बताते चले कि अब तक दुनिया भर के 34 देशों ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है।

https://www.aajtak.in/world/story/pm-narendra-modi-indonesia-highest-honour-bintang-adipurna-medal-by-president-prabowo-subianto-ntc-agkp-rpti-2595675-2026-07-07

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *