ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: ज्योतिष क्या है?
ज्योतिष ज्ञान: राम राम जी जैसा कि आप सभी जानते है कि प्रत्येक गुरुवार और रविवार को ज्योतिष के क्लास में गुरु का प्रसाद मानकर हम लोग सीखते हैं। ठीक हर हफ्ते रविवार की तरह ज्योतिष ज्ञान में सीखे आज का विषय ज्योति का ईश क्या है?

ज्योति का ईश क्या है?
दीप ज्ञान ज्योतिष में सीखे आज का विषय ज्योति का ईश क्या है? जैसा कि प्रत्येक गुरुवार और रविवार को हम सब ज्योतिष सीखते आए हैं आज सीखे ज्योति का ईश… महर्षि पाराशर ने अपनी पुस्तक बृहत पाराशर में बताया कि हम सब ज्योतिष सीखे का मतलब = ज्योति + ईश अर्थात =ज्योतिष
Read More: सरकार ने परमाणु ऊर्जा आयात पर शुल्क माफी दी
हमारे शरीर के ज्योति क्या है अर्थात हमारी आत्मा उस आत्मा का ईश अर्थात परमात्मा। जो ब्रह्मांड में समाया है वह आत्मा जो हमारे शरीर में समाया हुआ है पाराशर ऋषि कहते हैं “यदा ब्रह्मांड तड़ पिंड” जो कुछ ब्रह्मांड में है वह हमारे पिंड अर्थात शरीर में है। अपने को जानना ही ब्रह्मांड को जानना है, अब हम सब कुछ सीखते जानते पर खुद को नहीं जानते खुद को जानना ही ज्योतिष है। खुद में हम शरीर है कि शरीर को चलने वाला कोई और जो और है वहीं आत्म ईश्वर है उसी को जानना ही ज्योतिष है।

शरीर को जाने
अब विषय आता है कि पहले शरीर को जाने, प्रकृति को जाने, फिर उसको चलाने वाले को जाने… तो फिर एक-एक कर के शृंखला से जाने, हमारा भौतिक शरीर पांच तत्व से बना है। पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश इसका समावेश ही हमारा शरीर है। इसमें कोई तत्व का काम या ज्यादा होना हमारे शरीर पर प्रभाव पड़ता हैं। हमको शरीर से मजबूत होना है तो हम इन पांच तत्त्वों को ठीक करें। जिसको हम शरीर मान रखा है वास्तव में यह शरीर हमारी है हम शरीर नहीं है। आज का पहला विषय जाने शेष जानकारी गुरु के प्रसाद से अगले हफ्ते मिलेगा।
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में सीखे नारायण के अवतार से ग्रहों का संबंध
NOTE:- शेष अगले हफ्ते मिलेगा। ज्योतिष विषय सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है गुरु के कृपा से मिलता है। यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…
the voice of hind news channel
यह ज्ञान बहुत ही खूब सूरत है इसमें जितना घुसा जाए उतना मजा आता है जीवन का जीव का आत्म का ब्रह्मांड का प्रकृति का ज्ञान भरा पड़ा है। हमारा प्रयास है समाज में जो विद्या लुप्त होती जा रही है, उसको भ्रमित किया जा रहा है अल्प ज्ञानी उसका दुरुपयोग कर रहे है। उन तक ज्ञान का विस्तार पहुंचे, ज्योतिष संबंधी जानकारी जो हर हफ्ते दिया जाता है उसे सीखना चाहते है तो राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ से संपर्क करें, बाकी ज्योतिष से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए भी संपर्क करें।
