उत्तर प्रदेशक्राइम

लखनऊ के आनंद वर्मा ने लगाई यूपी सीएम से गुहार

Lucknow: आनंद वर्मा का आरोप है कि बाराबंकी स्थित उनकी भूमि पर पिछले कई महीनों से अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों ने मजदूरों के साथ मारपीट की, निर्माणाधीन दीवार को नुकसान पहुंचाया और जान से मारने की धमकी दी।

जबरन भूमि पर कब्जा

दिनांक 03.06.2026 को मैं अपनी उक्त भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा था, तभी विपक्षीगण लगभग 10-15 व्यक्तियों के साथ आए और मेरे मजदूरों के साथ मारपीट की तथा निर्माणाधीन दीवार को तोड़ दिया। विरोध करने पर उनके सहयोगी भूपेन्द्र सिंह द्वारा पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।

अंगद सिंह अपनी भूमि गाटा संख्या 216, ग्राम जमवासी, जनपद बाराबंकी पर कब्जा कर चुके हैं तथा वाद संख्या 20090/2023 में धारा 24 की कार्यवाही के उपरांत अपनी भूमि पर चारदीवारी भी करा चुके हैं। इसके बावजूद वे मेरी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

अंगद सिंह वर्तमान में एम.एल.सी. हैं और अपने राजनीतिक प्रभाव का उपयोग कर थाना माती पुलिस पर दबाव बनाते हैं। जब मैंने थाना माती के थाना प्रभारी से सहायता मांगी तो उन्होंने बताया कि अंगद सिंह एम.एल.सी. हैं, इसलिए उनके विरुद्ध कार्यवाही करना कठिन है।

Read More: पेपर लीक-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

शिकायतकर्ता का दावा

शिकायतकर्ता का दावा है कि 13 जून 2026 की रात जेसीबी मशीन से उनके भूखंड पर बने कमरों और बाउंड्रीवाल को भी तोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजनीतिक प्रभाव के कारण स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं हो रही है। आनंद वर्मा ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित संबंधित अधिकारियों से की है और अपनी सुरक्षा तथा न्याय की मांग की है।

दिनांक 13.06.2026 को रात्रि लगभग 12:10 बजे जेसीबी मशीन बुलाकर अंगद सिंह, सोनू सिंह, भोला सिंह एवं आकाश सिंह ने मेरे भूखंड पर बने दो कमरों तथा बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया। इसके संबंध में मैंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है।

मुझे मिल रही है धमकी

विपक्षीगण लगातार मेरी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं तथा मुझे धमकी दे रहे हैं कि यदि मैंने कोई कार्यवाही की तो उसका परिणाम बुरा होगा। मुझे एवं मेरे परिवार को गाली-गलौज की जाती है तथा दुर्घटना कराकर जान से मारने की धमकी दी जाती है। इन घटनाओं के कारण मैं अत्यंत भयभीत एवं मानसिक तथा आर्थिक रूप से परेशान हूं।

Note: यह सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। मामले की जांच और आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

the voice of hind news channel

https://www.yogiadityanath.in

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *