पेपर लीक पर नड्डा-प्रियंका का घमासान टकराव
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- सरकार युवाओं के भविष्य और हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। बताते चले कि जेपी नड्डा ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Read More: पेपर लीक पर सदन में भारी बवाल, लोकसभा की कार्यवाही बाधित
पीएम मोदी का संकल्प
उन्होंने कहा, “पेपर लीक जैसी गंभीर चुनौती से निपटने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का पीएम मोदी का संकल्प, युवाओं के प्रति हमारी सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।”
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य और उनके हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 23, 2026
पेपर लीक जैसी गंभीर चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई का… https://t.co/CByKx3ccpP
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा – इसके विपरीत विपक्ष और उसके नेता राहुल गांधी संसद में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सार्थक चर्चा करने से बच रहे हैं। विपक्षी दल इसके बजाय सड़कों पर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत उनके गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाता है।

पेपर लीक की जिम्मेदारी लें मोदी- प्रियंका
दिल्ली: कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि 152 पेपर लीक होने के बावजूद किसी को सजा नहीं मिली और इसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेनी चाहिए।
आपने हमारे लोकतंत्र के इतिहास में कभी देखा है कि सरकार के सांसद खुद संसद के बाहर प्रदर्शन करें? ये संसद नहीं चला पा रहे हैं, बेहद कमजोर और कायर हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 23, 2026
इस लोकतंत्र में युवाओं के साथ कैसा व्यवहार हो रहा है? जायज मांगों के लिए उनपर अत्याचार कर रहे हैं, लाठी और आंसू गैस चलवा रहे… pic.twitter.com/lACys8OgSO
प्रधानमंत्री मोदी इसका जवाब दे
प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा- देश के लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार के सांसद ही संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार संसद चलाने में विफल रही है और युवाओं की जायज मांगों को दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं लेकिन पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों की जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। उनका कहना था कि 152 पेपर लीक होने के बावजूद किसी दोषी को सजा नहीं मिली, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को इसकी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए।

