पेपर लीक पर सदन में भारी बवाल, लोकसभा की कार्यवाही बाधित
दिल्ली: लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्य ने पेपर लीक मुद्दे पर गुरुवार को भी हंगामा किया जिसके कारण लगातार चौथे दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल बाधित रहा।
Read More: सोनम वांगचुक बोले- पहले गारंटी, फिर खत्म होगा अनशन
सदन में हुआ विपक्षी हंगामा

पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने एक बार के स्थगन के बाद 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने हंगामे के बीच ही आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए।
पेपर लीक पर चर्चा करें -किरण रिजिजू
विपक्षी दलों के हंगामे पर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा- सरकार ने कल भी सदन चलने देने विपक्षी सदस्यों से अपील की थी। कांग्रेस तथा विपक्ष के अन्य दलों के नेताओं से व्यक्तिगत स्तर बातें की है कि आपका जो सुझाव है उस पर लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम सरकार पेपर लीक पर विपक्ष के साथ चर्चा करना चाहती है लेकिन इसमें सहयोग करना होगा।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
फास्ट ट्रैक कोर्ट से होगी सख्त कार्रवाई- मोदी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक करने वालों और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पहले ही घोषणा कर दी है। उन्होंने विपक्ष के सदस्यों से आग्रह किया कि वे सदन में सहयोग करें और सदन चलने दें और जो उनके मुद्दे हैं उन पर सदन में चर्चा की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हंगामा कर चर्चा से भागना चाहता है।
पेपर लीक समस्या पर हो चर्चा -किरण
किरण रिजिजू ने विपक्षी दलों के नेताओं से पेपर लीक के मामले पर राजनीति नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा कि संसद को मिलकर हम सबको इस समस्या के समाधान के लिए चर्चा करनी चाहिए।
पीठासीन अधिकारी ने भी सदस्यों से हंगामा नहीं करने की अपील की और कहा कि सदन का समय बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सदस्यों से अपनी सीटों पर बैठकर सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी इसलिए उन्होंने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी।

