देश दुनियाविदेश

नेपाल तबाही में 903 की मौत, 4,247 लापता!

काठमांडू: नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 903 हो गयी है और 4,247 लोग अब भी लापता हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।

Read More: नेपाल में बाढ़ का कहर! 547 की मौत, 977 लोग अब भी लापता

बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी

भाद्रपद 15 की रात 10:00 बजे, काठमांडू में बागमती नदी गौरीघाट वॉटर मेजरमेंट सेंटर पर पानी का लेवल अलर्ट लेवल से ज़्यादा हो गया है और लगातार बढ़ रहा है, इसलिए नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुबह तक बहुत ज़्यादा सावधान रहना चाहिए।
बाढ़ का अनुमान लगाने वाला सेक्शन।

नेपाल भीषण बाढ़ के संख्या की जानकारी

नेपाल के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय आपदा जोखिम नियंत्रण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने 31 अगस्त की सुबह नौ बजे तक के आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी है।

इस आपदा में 267 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में सर्वाधिक तबाही चितवन (272), नवलपरासी पूर्व (207), नवलपरासी पश्चिम (151), नुवाकोट (95), गोरखा (62), धादिंग (55), तनहुं (37) और रसुवा (24) में हुई है। वहीं, लापता 4,247 लोगों में 592 विदेशी नागरिक, 933 हाइड्रोपावर परियोजनाओं के कर्मचारी, रसुवा (865) एवं नुवाकोट (1558) के स्थानीय निवासी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

राहत कार्यों के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात

राहत कार्यों के लिए 20,819 सुरक्षाकर्मियों (नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र पुलिस बल) को तैनात किया गया है। हवाई बचाव के तहत 252 विदेशियों (30 अगस्त को 15 चीनी एवं सात भारतीय नागरिकों सहित) और 3,344 नेपाली नागरिकों को एयरलिफ्ट किया गया है। अब तक हेलीकॉप्टर की 411 उड़ानें भरी जा चुकी हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में 37 ट्रकों और 35 बोलेरो वाहनों के जरिये राशन एवं राहत सामग्री भेजी गयी है। इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 25 हजार लीटर डीजल, 21 हजार लीटर पेट्रोल और 10 हजार लीटर एविएशन फ्यूल की व्यवस्था की गयी है। अज्ञात शवों को पहचान के लिए 21 अस्पतालों में रखा गया है।

https://newsonair.gov.in/hi/death-toll-from-floods-in-nepal-rises-to-903-over-4247-people-still-missing

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *