TheVoiceOfHind

आज (02-07-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों का बनेगा रुका काम


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 02-07-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: योगिनी एकादशी करने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त और कथा

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 2 जुलाई 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 14 मिनट 42, मास - आषाढ़, पक्ष - कृष्ण, तिथि - एकादशी 8 बजकर 27 मिनट तक उदयातिथि , दिन - मंगलवार, नक्षत्र - कृतिका प्रथम चरण, मेष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के माता-पिता परिवार के विकास में सहायक होगा, रुका हुआ काम बनेगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में गुरु शिक्षा से जुड़े हुए लोग आपस में मिलकर काम करेंगे। तो आपको सफलता मिलेगी, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरशाहो के लिए शुभ रहेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा सूर्य को जल अर्पित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि स्वग्रही स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे शिव पूजन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, तो शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें गुरु पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक सावधान रहे पीला वस्तु का दान करें गौ सेवा करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा अपने लोगों से हानि होगी। जातक सावधान रहें दिया गया धन वापस नहीं होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में मंगल चंद्रमा के साथ मिलकर उत्तेजना से बचे। जातक शिव पूजन करें चंदन से अभिषेक करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवर्तन करेगा। जातक को राहु से अचानक लाभ होता है, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें