TheVoiceOfHind

आज (03-07-2024) का राशिफल, इन जातकों का हनुमान जी बनाएंगे सोचा काम


यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 3 जुलाई 2024, संवत - 2081


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 03-07-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: हर हफ्ते देखे ज्योतिष ज्ञान, आइये जानें राशि और उसके स्वामी ग्रह के बारे में…

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 3 जुलाई 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 14 मिनट, मास - आषाढ़, पक्ष - कृष्ण, तिथि - द्वादशी सुबह 6 बजकर 41 मिनट तक, दिन - बुधवार, नक्षत्र - रोहिणी नक्षत्र प्रथम चरण रात 4 बजकर 20 मिनट तक, मेष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के केंद्र में स्वग्रही मंगल ग्रह पूरे पावर में विरोधियों को नष्ट करेगा। जातक को राजनीति में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा हनुमान जी का पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही दुर्लभ संयोग है, चंद्रमा उच्च का गुरु के साथ गजकेशरी योग बना रहा है। आज के समय किया गया काम सफल होगा, जातक शिव पूजन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी। जातक सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नए काम करने से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, न्याय संगत काम होगा काले तिल का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक का न्याय संगत काम होगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक शिव पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में मंगल विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, संतान सुख मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गुरु मीन राशि में स्थित है स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें