TheVoiceOfHind

आज (13-05-2024) का राशिफल, यह जातक स्वास्थ्य के प्रति रहे जागरूक, गौ को दे हरा चारा


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 13-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बतादें कि आज दिनांक 13 मई 2024, संवत 2081, शालीवाहन 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - बैशाख, पक्ष - शुक्ल, तिथि - छठ, दिन - सोमवार, नक्षत्र - पुनर्वसु- कर्क राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, सूर्य को जल अर्पित करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक का धन का खर्चा होगा, गुरु पूजन करें काले तिल का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आठवें स्थान में शनि ग्रह स्थिति से स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें, काले तिल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से प्रगति होगी, नौकरी में प्रमोशन होगा रुका हुआ काम बनेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गाय को हरा चारा देना शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी बाधाओं को दूर करेगा। जातक को राजनीति से सफलता मिलेगी सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक का नए विचारों से प्रभावित होकर काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा सर्दी से प्रभावित रहेगा। जातक शिव पूजन करें सफेद वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहू राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा अपने लोगो से हानि होगी। जातक का दिया गया धन वापस नहीं होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें