TheVoiceOfHind

आज (15-05-2024) का राशिफल, इन उपायों से जातकों की नौकरी में होगा प्रमोशन


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 15-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बतादें कि आज दिनांक 15 मई 2024, संवत 2081, शालीवाहन 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - बैशाख, पक्ष - शुक्ल, तिथि - अष्टमी, दिन - बुधवार, नक्षत्र - अश्लेषा, कर्क राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बुधादित्य योग से लाभ कारी होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के शिक्षा से प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे शिव पूजन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव होगा। जातक का सोचा हुआ काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है, काले तिल दान से लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें चोट आदि से बचे।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन प्रमोशन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक का धन का खर्चा होगा, गौ सेवा करें हरा चारा दान करें, गणेश पूजन से लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में गुरु पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक गुरु पूजन करें, पीला वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्य भाव में चंद्रमा शुभ करेगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से प्रगति होगी, आठवें स्थान में चंद्रमा सर्दी का प्रभाव रहेगा, सावधान रहे शिव पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पांचवे स्थान में गुरु शिक्षा से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, पीला वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन लग्न में शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें