TheVoiceOfHind

आज (15-08-2024) का राशिफल, गजकेसरी योग से इन जातकों के बनेंगे काम


यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 15-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: भारत में बनी डेंगू वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी शुरू हुआ ट्रायल

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 15 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 33 मिनट पर, मास - श्रवण, पक्ष - शुक्ल, तिथि - दशमी  सुबह 6 बजे तक, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक, वृश्चिक राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: हर हफ्ते देखे ज्योतिष ज्ञान, जानें मंगल दोष क्या है? इसके उपाय, बरते सावधानी

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सर्दी से प्रभावित रहेंगे, सावधान रहें शिव पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चंद्र गुरु का योग गजकेसरी योग बनाता है। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गुरुदेव का दर्शन पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी। जातक सावधान रहे, दिया गया धन वापस नहीं होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव तनाव रहेगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु का प्रभाव रहेगा। जातक सावधान रहे, शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से अधिक लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सफेद गाय को गुड़ रोटी हरा चारा देना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे शिक्षा से लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक को भाईयो से लाभ होगा, शिव पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वराशि में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक के नौकरी में सुधार होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें