TheVoiceOfHind

आज (19-07-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक धर्म परायण होकर रहे


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 19-07-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: जानें कब है गुरु पूर्णिमा? गुरु महिमा की गाथा और महत्व

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाये। आपको बतादें कि आज दिनांक 19 जुलाई 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, सूर्योदय- काशी सूर्योदय 5 बजकर 18 मिनट पर, वर्षा- ऋतु, मास - आषाढ़, पक्ष - शुक्ल, दिन- शुक्रवार, तिथि - त्रयोदशी शाम 5 बजकर 54 मिनट तक, नक्षत्र - मूल नक्षत्र रात 2 बजकर 26 मिनट तक, धनु राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल..

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गौ सेवा करें, गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनों से हानि होगी। जातक सावधान रहे, दिया गया धन वापस नहीं होगा शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, तामा धातु से सूर्य को 
जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे राहु राजनीति से लाभ होगा, जातक तिल दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव होगा। जातक का सोचा हुआ काम विलंब से बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को दूर करेगा। जातक को राजनीति में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के पांचवें स्थान में मंगल गुरु का साथ होना, शिक्षा से लाभ होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्व राशि शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक को नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, काले तिल से शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में मंगल भाईयों से लाभ होगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें