TheVoiceOfHind

आज (2-08-2024) का राशिफल, इन जातक को धन, धान्य, समृद्धि से प्रगति होगी


आपको बतादें कि आज दिनांक 2 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, सूर्योदय- काशी सूर्योदय 5 बजकर 27 मिनट पर


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 2-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाये। आपको बतादें कि आज दिनांक 2 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, सूर्योदय- काशी सूर्योदय 5 बजकर 27 मिनट पर, वर्षा- ऋतु, मास - श्रावण, पक्ष - कृष्ण, दिन- शुक्रवार, तिथि - त्रयोदशी दिन में 3 बजकर 27 मिनट तक, नक्षत्र - आद्रा नक्षत्र दिन में 10 बजकर 59 मिनट तक, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल..

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में खुशियां मिलेगी। जातक के मन में शांति होगी, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बुध शुक्र का केंद्र में लक्ष्मीनारायण योग से प्रभावित रहेंगे। जातक को धन, धान्य, समृद्धि से प्रगति होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली होगा। जातक को नए काम से सफलता मिलेगी,  सोचा हुआ काम बनेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक के स्वास्थ्य में गिरावट होगी, काले तिल से शिव पूजन करें। 

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक  न्याय संगत काम करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जात शिव पूजन करें, सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से टेक्निकल एजुकेशन में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल से स्नान कराएं।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु परिवार में प्रगति होगी। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक के नौकरी में प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रमी रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, मन में शांति होगी।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें