TheVoiceOfHind

आज (27-05-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों को नए काम में मिलेगी


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 27-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 27 मई 2024, संवत 2081, शालीवशान 1946, सूर्य उत्तरायण,  मास - ज्येष्ठ, पक्ष - कृष्ण,  तिथि - चतुर्दशी, दिन - सोमवार, नक्षत्र - पूर्व आषाढ़, धनु राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल..

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। जातक को नए काम से सफलता मिलेगी, शिक्षा से लाभ होगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन कर्म में सुधार होगा। जातक का धन से लाभ होगा रुका हुआ काम बनेगा गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, अपनो से सावधान रहें शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक को स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा, काले तिल का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल विजय कारक ग्रह है। जातक का रुका हुआ काम बनेगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी काम बनेगा पीला वस्तु को दान करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से सावधान रहें। जातक का दिया गया धन वापस नहीं होगा, पीला वस्तु को दान दें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के तीसरे स्थान में मंगल भाईयो से लाभ होगा, रुका काम बनेगा हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी, काले तिल का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, नौकरी में प्रमोशन होगा।

आज का राहु काल : आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें