TheVoiceOfHind

आज (31-08-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक को नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी


आपको बतादें कि आज दिनांक 31 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 43 मिनट पर


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 31-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: प्रयागराज मदरसे में चल रही नोट छपाई का हुआ खुलासा, जल्द होगा बुलडोजर एक्शन

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 31 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 43 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - कृष्ण, तिथि - त्रयोदशी रात्रि 3 बजकर 57 मिनट तक, दिन - शनिवार, नक्षत्र - पुष्य नक्षत्र रात्रि 9 बजकर 20 मिनट तक, कर्क राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी, शिक्षा से प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे सूर्य को अर्घ्य दें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धर्म परायण होकर रहे। जातक शिक्षा से जुड़े नए विचारों से प्रभावित रहेंगे, सफेद वस्तु से शिव पूजन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन टेक्निकल एजुकेशन में शिक्षा लेने वालों को विशेष लाभ होगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चंद्रमा स्वराशि में आत्म शांति प्रदान करेगा। जातक को जलीय पदार्थ से अधिक लाभ होगा, शिव को जल से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी करने वाले के लिए उन्नति होगी। जातक को अचानक परिवर्तन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, गायत्री मंत्र का जाप करें सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जातक काले तिल से शिव को प्रसन्न करें, गणेश पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नीच राशि का शुक्र द्वादश भाव में बिखराव तनाव उत्पन्न करेगा। इसके लिए जातक गुलर के फल का दान करें, शिव पूजन करें गाय का सेवा करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु अपनो से हानि होगी। जातक सावधान रहे दिया गया धन वापस नहीं होगा, पीला वस्त्र का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु भाईयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव को प्रसन्न करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु से प्रभावित रहेगा। जातक को अचानक परिवर्तन होगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें