TheVoiceOfHind

आज (8-09-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक करें गौ सेवा बनेंगे काम


आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 8-09-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 8 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 48 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - शुक्ल, तिथि - पंचमी दिन में 3 बजकर 48 मिनट तक, दिन - रविवार, नक्षत्र - स्वाति नक्षत्र दिन में 1 बजे तक, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में मंगल तेजस्वी स्वभाव से सफलता मिलेगी। जातक को भाईयों से लाभ होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड़ रोटी हरा चारा देना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल से स्नान कराएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नीच राशि में शुक्र केतु के साथ मिलकर उत्तेजना से बिखराव होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गौ सेवा करें, हरा चारा दे गणेश पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु नेतृत्व से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु अपनो से हानि होगी। जातक सावधान रहे, दिया गया धन वापस नहीं होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु भाइयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, काले तिल से शिव पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काम में रुकावट पैदा होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गुरु पूजन करें, गौ सेवा करे हरा चारा दे।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें