TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (19-01-2025): प्रतिष्ठा के लिए गायत्री मंत्र के साथ सूर्य को दे अर्घ्य


जातक को महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 19-01-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: SBI PO की निकली भर्ती, अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 19 जनवरी 2025, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 41 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - पंचमी सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक उसके बाद छठी, दिन -रविवार, नक्षत्र - उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 5 बजकर 10 मिनट तक, कन्या राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जातक स्वास्थ्य के प्रति सीरियस रहे, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता या धर्म गुरु महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, विद्या का विस्तार करें, विद्यार्थी को पुस्तक दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के स्वास्थ्य गिरावट में आएगी। जातक सावधान रहें, सर्दी से बचाव करें, गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन वैद्यक लोग रिसर्च करें। जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, गायत्री मंत्र का जाप करें, सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव होगा। जातक सावधान रहे, दूर्वा से गणेश पूजन करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक सावधान रहे, चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, भूमि वाहन का सुख मिलेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनो से सावधान रहे। जातक का दिया गया धन वापस नहीं होगा, पीला केशर युक्त खीर से हवन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काले तिल डालकर गुड का दान करें। जातक सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, अचानक परिवर्तन होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जातक को महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें