TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (19-09-2024): जानें अपने भविष्य का रास्ता


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 19-09-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: बाहर भी चलेगा आपका WiFi, जानें BSNL की FTTH सेवा की जानकारी

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 19 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 57 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - शुक्ल, तिथि - कुआर मास(कुंवार महीना) कृष्ण पक्ष परेवा सुबह तक, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन में 12 बजकर 52 मिनट तक, मीन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: पित्रों का उद्धार करता है श्रीमद्भागवत का मूल पाठ, जानें श्रीमद्भागवत कथा सुनने का फल

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय परिवार में प्रगति होगी। जातक के माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, शिव पूजन करें, सफेद चंदन से अभिषेक करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से लाभ होगा। जातक गुरु का पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक सूर्य की आराधना करें, तामा पात्र से जल अर्पित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, शिव पूजन करें, सफेद चंदन से अभिषेक करें, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे, शिव पूजन रुद्राभिषेक से कष्ट का निवारण होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ग्रहण योग बनेगा। जातक के मन में बिखराव होगा, सोचा हुआ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी। जातक सावधान रहे दिया गया धन वापस नहीं होगा, सफेद चंदन से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में चंद्रमा राहु के साथ मन में तनाव रहेगा। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे गुरु शिक्षा में रुकावट पैदा करेगा। जातक गुरु पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल तेजस्वी स्वभाव से सफलता मिलेगी। जातक के सभी अवरोधक समाप्त होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें