TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (19-10-2024): शिव जलाभिषेक से बनाएं राजयोग


जातक की नौकरी में प्रगति होगी, न्याय संगत काम होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 19-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: BSNL से बिना सिम और नेटवर्क के मिलेगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग सुविधा

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 19 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 19 मिनट पर, मास - कार्तिक, पक्ष - कृष्ण, तिथि - द्वितीय दिन में 12 बजकर 47 मिनट तक, दिन - शनिवार, नक्षत्र - भरणी नक्षत्र दिन में 2 बजकर 32 मिनट तक, मेष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बाल विवाह पर जारी की गाइडलाइन

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी स्वभाव से सफलता मिलेगी। जातक की नौकरी में प्रगति होगी, न्याय संगत काम होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राजयोग कारक माना जाता है इस समय आपको प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कर्म में बदलाव होगा। जातक की कठिन परिश्रम से प्रगति होगी, हनुमान चालीसा का दर्शन पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गौ सेवा करें, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में राहु पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक का सावधान रहे जीवित मछली को जल में जीव दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा सर्दी से बचाव करें। जातक शिव पूजन करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चंदन से चढ़ाए।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भय कारक रहेगा। जातक के परिवार में बिखराव तनाव रहेगा, शिव पूजन करें, शिक्षा से प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु सभी अवरोधक को समाप्त कर सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, पीला वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल तेजस्वी स्वभाव से सफलता मिलेगी। जातक के शत्रु शांत रहेंगे, 11 पाठ बजरंग बाण का करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में बिखराव रहेगा। जातक लड़ाई आदि से बचे, शिव को काला तिल डालकर जल अर्पित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा,  इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें