TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (22-09-2024): धर्म परायणता से परिवार में होगी प्रगति


यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 22 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 22-09-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: Waqf Amendment Bill: AIMIM अध्यक्ष का आरोप संपत्ति छीनना चाहते पीएम मोदी

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 22 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 59 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - कृष्ण, तिथि - पंचमी रात्रि 9 बजकर 8 मिनट तक, दिन - रविवार, नक्षत्र - भरणी नक्षत्र सुबह 6 बजकर 22 तक उसके बाद कृतिका, मेष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे शिव पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शुक्र अपनो से हानि होगी। जातक सावधान रहें, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक पराक्रमी रहेगा मुकदमा आदि में विजय होगी, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कर्म की प्रधानता होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें सफेद चंदन से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे सूर्य उपासना करें, गायत्री मंत्र जाप करें, सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक आय का योग बनेगा। जातक सफेद वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा कलंकित कर देगा। जातक सावधान रहे विष्णु उपासना करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त कर प्रगति होगी। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन का खर्चा होगा। जातक गुरु पूजन करें, सफेद चंदन से शिव का अभिषेक करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें