आज का राशिफल (29-12-2024): चंदन मिश्रित जल से करें शिव पूजन प्रतिष्ठा बढ़ेगी
किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 29-12-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
Read More: सचिन तेंदुलकर ने स्वीकार की मानद क्रिकेट की सदस्यता, MCC ने की घोषणा
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 29 दिसंबर 2024, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - दक्षिणायन, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 47 मिनट पर, मास - पौष, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - चतुर्दशी रात्रि 3 बजकर 38 मिनट तक, दिन - रविवार, नक्षत्र - ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 27 मिनट तक, वृश्चिक राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक सर्दी से बचे, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कर्म में बदलाव होगा। जातक को महिला सहयोगी का साथ मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा, चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन डाक्टर वर्ग रिसर्च करें। जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, गणेश पूजन से लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें, नौकरी में प्रगति होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गणेश पूजन से शत्रु वर्ग पराजित होगे। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, जल में तिल डालकर पीपल वृक्ष पर चढ़ाए।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विलासिता पूर्ण जीवन सुखमय रहेगा। जातक को तीर्थ यात्रा या घूमने फिरने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रोफेसर वर्ग को लाभ मिलेगा। जातक शिक्षा का विस्तार करें, विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, हनुमान साठिका का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में सुधार करना होगा। जातक के प्रगति के रास्ते खुलेंगे, मेवा युक्त खीर से हवन करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन की वृद्धि होगी। जातक को व्यापार से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, काले तिल का दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सौंदर्य प्रसाधन में धन खर्चा होगा। जातक शिव को तिल डालकर जल से अभिषेक करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।