TheVoiceOfHind

अयोध्या रामलीला: बॉलीवुड के 42 कलाकारों की भूमिकाएं तय, जानें कौन निभाएगा कौन सा रोल"


यूपी की राम नगरी अयोध्या में भी भगवान श्री राम-माता सीता का भव्य रूप से स्वागत किया जाता है। जिसके लिए हर साल रामलीला के जरिए रामायण के हर पात्र को दर्शाया जाता हैं


Ayodhya Ramlila: यूपी में आने वाली नवरात्रि के साथ ही सभी भक्तों को मां भवानी के आगमन के साथ भगवान श्री राम के अयोध्या वापसी का बेसब्री से इंतजार रहता है, जिसके उपलक्ष्य में हर साल हमारे पूरे भारत वर्ष के हर कोने में रामलीला का आयोजन किया जाता है, इसके साथ ही यूपी की राम नगरी अयोध्या में भी भगवान श्री राम-माता सीता का भव्य रूप से स्वागत किया जाता है। जिसके लिए हर साल रामलीला के जरिए रामायण के हर पात्र को दर्शाया जाता हैं जिससे की मर्यादा पुरुषोत्तम राम की तरह लोग भी मर्यादित जीवन जीना सीख सकें।

the voice of hind- अयोध्या रामलीला: बॉलीवुड के 42 कलाकारों की भूमिकाएं तय, जानें कौन निभाएगा कौन सा रोल"

रामलीला की तैयारियां हुई पूरी

वहीं बात करें इस साल अयोध्या में होने वाली रामलीला की तो ऐसा आसार लगाया जा रहा हैं कि इस साल इस साल यूपी के अयोध्या में 1 से 12 अक्टूबर तक रामलीला का भव्य मंचन का आयोजन किया जा रहा हैं। वहीं खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल होने वाली रामलीला अपने सारे पिछले रिकार्ड तोड़ेगी। 

Read More: हर हफ्ते के ज्योतिष ज्ञान: विचारों से भाग्य निर्माण के उपाय

इसके साथ ही इसमें बॉलीवुड के 42 कलाकार अलग-अलग भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही आसार यह भी लगाया जा रहा हैं कि इसमें बीजेपी के सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी बाली की और रवि किशन सुग्रीव के कलाकार की भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही दर्शकों के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि इस खास रामलीला का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के जरिए देखा जा सकता हैं।

the voice of hind- अयोध्या रामलीला: बॉलीवुड के 42 कलाकारों की भूमिकाएं तय, जानें कौन निभाएगा कौन सा रोल"

आईये जानते है कौन किसकी भूमिका निभाएंगा...

1- मनोज तिवारी बाली की भूमिका निभाएंगे।
2- रवि किशन सुग्रीव की भूमिका निभाएंगे।
3- वेद सागर भगवान राम बनेंगे। 
4- मनीषा माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी।
5- पायल गोगा कपूर सूर्पनखा का रोल करेंगी। 
6- मालिनी अवस्थी शबरी की भूमिका में नजर आएंगी।
7- अयोध्या की ललना अंजली शुक्ला पहली बार अयोध्या की रामलीला में मां कौशल्या और मां पार्वती की भूमिका निभाएंगी। 
8- फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री वेदमाती की भूमिका में नजर आएंगी। 
9- रजा मुराद राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे।
10- राकेश बेदी - राजा जनक की भूमिका निभाएंगे।
11- बिंदु दारा सिंह भगवान शंकर की भूमिका निभाएंगे।
12- रूबी चौहान- मेघनाथ की भूमिका निभाएंगे।
13- अनिमेष मिढा - लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।
14- मनीष शर्मा रावण की भूमिका निभाएंगे।
15- विनय सिंह- कुंभकरण की भूमिका निभाएंगे।
16- निरंजन - नारद मुनि की भूमिका निभाएंगे।

the voice of hind- अयोध्या रामलीला: बॉलीवुड के 42 कलाकारों की भूमिकाएं तय, जानें कौन निभाएगा कौन सा रोल"

विशेष जानकारी:- वही रामलीला के आयोजन को लेकर अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और महासचिव शुभम मलिक ने उम्मीद जताई कि अयोध्या की रामलीला इस बार फिर अपने सारे पिछले रिकार्ड तोड़ेगी। इसका लाइव प्रसारण दूरदर्शन  के जरिए कराया जाएगा। बताते चले कि कुल 42 कलाकार रामायण के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाएंगे। अयोध्या की रामलीला कमिटी का कहना है कि कास्टिंग का काम लगभग पूरा हो गया है।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें