TheVoiceOfHind

देंखे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री के शपथ ग्रहण की लिस्ट


नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण की इसके साथ ही राजनाथ सिंह और अमित शाह के साथ ही कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की ग्रहण की है।


Swearing-In Ceremony: लोकसभा चुनाव 2024 की जीत के बाद 73 वर्षीय नरेंद्र मोदी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले नरेंद्र मोदी दूसरे ऐसे नेता होंगे। बताते चले कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी को पीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण में शामिल हुए मेहमान

वहीं राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश के मंत्री श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हुए।

इसके साथ ही कार्यक्रम में कई बड़े उद्योगपति के साथ कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुए जिसमें गौतम अडानी, मुकेश अंबानी कई और उद्योगपति के साथ अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रजनीकांत समेत कई अभिनेताओं ने हिस्सा लिया।

100 कार्ययोजना की चाय पर चर्चा

वहीं शपथ ग्रहण के दौरान पीएम मोदी ने 100 दिन के रोडमैप की चर्चा के साथ संभावित मंत्रियों के साथ चाय पी। इसके साथ ही उसे लागू करने के निर्देश भी दिए, उन्होंने कैबिनेट के अपने साथियों से कहा कि 100 दिन के एजेंडे की कार्ययोजना को जमीन पर उतारना है और पेंडिंग योजनाओं को पूरा करना है।

the voice of hind- देखें पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री के शपथ ग्रहण की लिस्ट

जानें नरेंद्र मोदी के साथ कहां से किसने ली शपथ

बताते चले कि पीएम पद की तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण की इसके साथ ही राजनाथ सिंह और अमित शाह के साथ ही कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की ग्रहण की है। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं।

देखें मोदी 3.0 कैबिनेट की लिस्ट

  1. नरेंद्र मोदी उम्र 73 वर्ष, ने प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण की,उत्तर प्रदेश के वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।
  2. राजनाथ सिंह    उम्र 72 साल, देश के गृह और रक्षा मंत्री रह चुके हैं।
  3. अमित शाह उम्र 59 साल, देश के गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं।लगातार गांधीनगर से दूसरी बार सांसद बने।
  4.  नितिन गडकरी उम्र 67 साल, लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।
  5.  जेपी नड्डा उम्र 63 साल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
  6.  शिवराज सिंह चौहान उम्र 65 साल, पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। मध्य प्रदेश की विदिशा से लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  7. निर्मला सीतारमन उम्र 64 साल, पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहीं और राज्यसभा से सांसद हैं।
  8. एस जयशंकर    उम्र 69 साल, 2 बार राज्यसभा से सांसद चुने गए हैं।
  9.  मनोहरलाल खट्टर उम्र 70 साल, पहली बार कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व प्रचारक हैं और हरियाणा की करनाल से पहली बार सांसद चुने गए हैं।
  10. एचडी कुमारस्वामी    उम्र 65 साल, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
  11. पीयूष गोयल    उम्र 60 साल, पहली बार लोकसभा से सांसद चुने गए हैं। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से सांसद चुने गए हैं।
  12. धर्मेंद्र प्रधान    उम्र 54 साल, ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  13. जीतनराम मांझी उम्र 78 साल, दलित समुदाय से आते हैं और पहली बार सांसद बने हैं
  14. ललन सिंह उम्र 69 साल, एनडीए के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं। मुंगेर से सांसद चुने गए हैं।
  15. सर्बानंद सोनोवाल उम्र 62 साल, असम के डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  16. वीरेंद्र खटीक    उम्र 70 साल, आठवीं बार सांसद चुने गए हैं, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सीट से चुनकर इसबार संसद पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश में बड़े दलित नेता माने जाते हैं।
  17. पूर्व मंत्री येरेन नायडू के बेटे के. राममोहन नायडू उम्र 36 साल, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से सांसद हैं, इसबार सबसे युवा कैबिनेट मंत्री हैं।
  18. प्रहलाद जोशी उम्र 61 साल, कर्नाटक के धारवाड़ से पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  19. जुएल ओराम    उम्र 63 साल, ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद चुने गए हैं।
  20. गिरिराज सिंह उम्र 71 साल, लगातार तीसरी बार बिहार के बेगूसराय से सांसद चुने गए हैं।
  21. अश्विनी वैष्णव उम्र 54 साल, IAS से इस्तीफा देकर राजनीति में एंट्री ली और फिलहाल ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं। 
  22. ज्योतिरादित्य सिंधिया उम्र 53 साल, 5वीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद हैं। 
  23. भूपेंद्र यादव उम्र 55 साल, राजस्थान के अलवर से पहली बार लोकसभा सांसद का चुनाव जीते हैं।
  24.  गजेंद्र सिंह शेखावत उम्र 57 साल, दूसरी बार राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं। 
  25. अन्नपूर्णा देवी    उम्र 54 साल, झारखंड के कोडरमा से सांसद हैं और ओबीसी समुदाय से आती हैं। जो दूसरी बार लोकसभा का चुनाव जीती हैं।
  26. किरेन रिजिजू उम्र 52 साल, अरुणाचल वेस्ट सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  27.  हरदीप पुरी उम्र 72 साल, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, IFS से रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आए।
  28. मनसुख मांडविया उम्र 51 साल, गुजरात के पोरबंदर से पहली बार लोकसभा चुनाव जीते है। 
  29. जी किशन रेड्डी उम्र 64 साल, तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  30.  चिराग पासवान उम्र 41 साल, बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं। पहली बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।
  31.  सीआर पाटिल उम्र 59 साल, गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष हैं और नवसारी सीट से सांसद चुने गए हैं।
the voice of hind- देखें पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री के शपथ ग्रहण की लिस्ट

देंखे राज्य मंत्री की लिस्ट

  1. राव इंद्रजीत सिंह उम्र 74 साल, हरियाणा के गुड़गांव से सांसद हैं।
  2. जीतेंद्र सिंह उम्र 67 साल, जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट से लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  3. अर्जुन राम मेघवाल    उम्र 70 साल, राजस्थान के बीकानेर से सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले IAS अधिकारी रहे हैं।
  4. प्रताप राव जाधव उम्र 63 साल, महाराष्ट्र की बुलढाणा सीट से सांसद हैं। एनडीए के सहयोगी दल शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता हैं।
  5.  पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी उम्र 45 साल, एनडीए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष हैं, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और पहली बार केंद्र में मंत्री बनेंगे।
  6. जितिन प्रसाद उम्र 50 साल, उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से सांद हैं।
  7.  श्रीपद नाइक उम्र 61 साल, नॉर्थ गोवा सीट से लगातार छठी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। 
  8.  पंकज चौधरी उम्र 59 साल, उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  9.  कृष्णपाल गुर्जर उम्र 67 साल, हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद हैं। लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं।
  10. रामदास अठावले उम्र 64 साल, महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं। 
  11.  भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे - रामनाथ ठाकुर उम्र 74 साल, बिहार से राज्यसभा सांसद हैं जो अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं।
  12.  नित्यानंद राय उम्र 58 साल, बिहार की उजियारपुर सीट से सांसद हैं। लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  13.  अनुप्रिया पटेल उम्र 43 साल, उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।
  14.  वो सोमन्ना उम्र 73 साल, कर्नाटक की तुमकुर सीट से सांसद हैं।
  15.  पी चंद्रशेखर उम्र 48 साल, देश के सबसे अमीर सांसद हैं। पहली बार ही केंद्र में मंत्री बन रहे हैं। 
  16. एसपी सिंह बघेल उम्र 64 साल, उत्तर प्रदेश की आगरा सीट से चुनाव जीते हैं। एक बार राज्यसभा और पांच बार के लोकसभा सांसद हैं। 
  17. शोभा करंदलाजे उम्र 57 साल, कर्नाटक की बेंगलुरु नॉर्थ सीट से सांसद हैं।
  18. कीर्तिवर्धन सिंह उम्र 58 साल, उत्तर प्रदेश की गोंडा से सांसद हैं। पहली बार मंत्री बन रहे हैं।
  19. बीएल वर्मा उम्र 62 साल, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। ओबीसी समुदाय से आते है।
  20. शांतनु ठाकुर उम्र 41 साल, पश्चिम बंगाल की बनगांव सीट से सांसद चुने गए हैं।
  21.  सुरेश गोपी उम्र 65 साल, केरल की त्रिशूर सीट से सांसद है। केरल से बीजेपी के पहले सांसद हैं, पहली बार मंत्री बन रहे हैं। 
  22. एल मुरुगम उम्र 47 साल, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।
  23. अजय टम्टा उम्र 53 साल, उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सांसद चुने गए हैं, पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं।
  24. बंडी संजय कुमार उम्र 52 साल, तेलंगाना के करीमनगर से सांसद हैं पहली बार मंत्री बने हैं।
  25. कमलेश पासवान उम्र 57 साल, उत्तर प्रदेश के बांसगांव से सांसद चुने गए हैं। लगातार चौथी बार चुनाव जीते हैं।
  26. भागीरथ चौधरी उम्र 60 साल, राजस्थान के अजमेर से सांसद चुने गए हैं। जाट समुदाय से आते हैं और पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। 
  27. सतीश दुबे उम्र 49 साल, बिहार से राज्यसभा सांसद हैं। पहली बार केंद्र में मंत्री बनाए गए हैं।
  28. संजय सेठ उम्र 64 साल, झारखंड के रांची से सांसद हैं। लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं। 
  29. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू उम्र 49 साल, फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।
  30. दुर्गादास उइके उम्र 60 साल, मध्य प्रदेश के बैतूल से लोकसभा सांसद हैं, आदिवासी समाज से आते हैं।
  31. महाराष्ट्र के कद्दावर नेता एकनाथ खडसे की बेटी रक्षा खडसे उम्र 37 साल, महाराष्ट्र की रावेर सीट से सांसद चुनी गई हैं। पहली बार मंत्री बनाई गई हैं।
  32. सुकांत मजूमदार उम्र 44 साल, पश्चिम बंगाल की बलूरघाट सीट से सांसद चुने गए हैं। दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं, पहली बार मंत्री बनाए जा रहे हैं।
  33. सावित्री ठाकुर उम्र 45 साल, मध्य प्रदेश के धार से लोकसभा सांसद हैं। अब पहली बार मंत्री बनी हैं।
  34. तोखन साहू उम्र 53 साल,छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लोकसभा सांसद चुने गए हैं।
  35. राजभूषण निषाद उम्र 46 साल, बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद हैं।
  36. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा उम्र 56 साल, आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से सांसद हैं। पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पहली बार मंत्री बनाए गए हैं।
  37. हर्ष मल्होत्रा उम्र 60 साल, पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद चुने गए हैं। पहली बार सांसद बने हैं और पहली बार ही मंत्री परिषद में जगह मिली है।
  38. निमूबेन बांभनिया उम्र 57 साल, गुजरात की भावनगर सीट से जीती हैं, पहली बार मंत्री बनाई गई हैं।
  39. मुरलीधर मोहोल उम्र 49 साल, महाराष्ट्र के पुणे से लोकसभा सांसद चुने गए हैं। पहली बार चुनाव जीते हैं और मंत्री बनाए गए हैं। 
  40. जॉर्ज कुरियन उम्र 63 साल, केरल बीजेपी के महासचिव हैं और ईसाई समुदाय से आते हैं।
  41. पबित्रा मार्गरिटा उम्र 49 साल, असम से राज्यसभा सांसद हैं। पहली बार केंद्र में मंत्री बन रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश से चुने गए 8 सांसदों और 2 राज्यसभा सांसद, राजनाथ सिंह के अलावा सभी अन्य सांसदों ने राज्य मंत्री की शपथ ली है।

  • लखनऊ से सांसद चुने गए राजनाथ सिंह ने मोदी के बाद शपथ ली। 
  • यूपी से ही राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी चुने गए।
  • पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद चुने गए।
  • महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी चुने गए।अपना दल सोने लाल की नेता और मीरजापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल चुने गए।
  • आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल चुने गए।
  • गोंडा से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह चुने गए।
  • राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा और बासगांव से सांसद कमलेश पासवान को शपथ दिलाई।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें