TheVoiceOfHind

आज (05-05-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में मिलेगी सफलता


यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 05-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बतादें कि आज दिनांक 5 मई 2024, संवत 2081, शालीवाहन 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - बैशाख, पक्ष - कृष्ण, तिथि - द्वादशी, दिन - रविवार, नक्षत्र - उत्तरा भाद्र पद, मीन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन उच्च का सूर्य नौकरी में जिम्मेदारी होगा। जातक को मन में बिखराव रहेगा, तनाव के साथ जीवन चलेगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें सूर्य को जल अर्पित करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से प्रगति होगी, विलासिता पूर्ण जीवन होगा, परिवार में खुशियां रहेगी सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धर्म में विश्वास रखने से प्रगति होगी। जातक सूर्य पूजन गायत्री मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, शिव का पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा से सर्दी का प्रभाव रहेगा। जातक सावधान रहे, चोट आदि का भय रहेगा शिव पूजन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक को बाधाओं को नष्ट कर सफलता मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से भय रहेगा। जातक सावधान रहे दिया गया धन वापस नहीं होगा, सफेद वस्तु का दान करें गौ सेवा करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में बिखराव तनाव रहेगा। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक शिव पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को शिक्षा से प्रगति होगी, नौकरी में प्रमोशन होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन न्याय संगत काम होगा। जातक को शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में बिखराव तनाव रहेगा, शिव पूजन करें काले तिल का दान करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें