TheVoiceOfHind

आज (11-03-2024) का राशिफल, सफलता पाने के लिए जातक करें यह उपाय


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 11-03-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 11 मार्च 2024, संवत 2080, शालीवशान 1945, सूर्य उत्तरायण, मास - फाल्गुन, पक्ष - शुक्ल, तिथि- परेवा, दिन - सोमवार, नक्षत्र - उत्तरा भाद्रपद, मीन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, जातक के परिवार में प्रगति होगी, नौकरी व्यापार में लाभ होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि 

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन का बिखराव तनाव रहेगा। जातक शिव पूजन करें सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाईयो के साथ बिखराव, स्वस्थ में सुधार होगा। जातक गौ सेवा करें हरा चारा देना गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा, नए काम किया गया धन से लाभ होगा शिव का पूजन दर्शन करें।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल विजय कारक होगा, जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन का बिखराव चंद्रमा राहु के साथ माता को कष्ट रहेगा, जातक शिव पूजन करें काला वस्तु का दान करें।

तुला राशि 

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से हानि होगी, जातक सावधान रहे शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, तीसरे भाव में मंगल भाईयो से लाभ होगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें, लाल वस्त्र धारण करें।

धनु राशि 

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन चतुर्थ स्थान में स्थित चंद्रमा से माता को कष्ट रहेगा, परिवार में तनाव रहेगा। जातक शिव पूजन करें पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, परिवार में प्रगति होगी, जातक को भूमि संबंधी लाभ होगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन खर्च का होगा। जातक कोयला दान करें या जल में प्रवाहित करें, सूर्य को जल अर्पित करें प्रगति होगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बारहवें स्थान में स्थित चंद्रमा से माता को कष्ट रहेगा, गौ सेवा करें पीला वस्त्र धारण करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा, शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें