TheVoiceOfHind

आज (19-02-2024) का राशिफल, इन राशियों का गौ सेवा से होगा उज्जवल भविष्य


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 19-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं...


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 19-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 19 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - शुक्ल, तिथि - दशमी, नक्षत्र - मृग, दिन - सोमवार, मिथुन राशि में चंद्रमा में रहेगा, जाने अपना राशि फल, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि 

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन परिवार में शुभ वातावरण रहेगा, जातक का धन खर्चा होगा, गुरु गौ सेवा पूजन दान करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, जातक का शिक्षा से भाग्योदय होगा, नौकरी में प्रगति होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा, जातक गौ सेवा करें, हरा चारा देना, शिव पूजन करें।

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य हानि हो सकता है जातक सर्दी से बचे, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, जातक के राशि में बैठा छठे स्थान में मंगल विजय कारक हैं, जो रुका हुआ काम बनाएगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, परिवार में प्रगति होगी, जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, जातक को शिक्षा विभाग में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, गौ सेवा सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पराक्रमी होगा, तीसरे स्थान में मंगल विजय कारक है रुका हुआ काम बनाएंगा। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि 

धनु राशि वाले जातक आज के दिन धर्म परायण होकर रहेगे, जातक को शिक्षा से प्रगति होगी नौकरी में प्रगति होगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी, जातक सावधान रहे शिव पूजन करें सूर्य जल दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धीमी गति से प्रगति होगी, नोकरी में प्रगति होगी, जातक तिल का तेल दान करें, पीपल के पास दीप दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक के लिए लग्न में राहु विचारो को भटकाता है, जातक हनुमान जी का पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें