TheVoiceOfHind

आज (20-02-2024) का राशिफल, हनुमान जी की कृपा से बनेगा बिगड़ा काम


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 20-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे...


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 20-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 20 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - शुक्ल, तिथि - एकादशी, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - आद्रा, मिथुन राशि में चंद्रमा में रहेगा, जाने अपना राशि फल, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि 

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, लग्नेश मंगल उच्च का भाग्योदय करेंगा, जातक नए काम को शुरू करे सफलता मिलेगी, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

वृष राशि 

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ है, नया काम की प्रगति होगी, जातक गौ सेवा सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक के लिए आज का दिन कृषि काम करने वाले को लाभ रहेगा, जातक के परिवार में प्रगति होगी, हरा चारा गौ सेवा, दान से लाभ रहेगा। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन जलीय पदार्थ से हानि होगी, जातक को सर्दी का प्रभाव रहेगा, सावधान रहे, शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल शत्रु को पराजित करेगे, मुकदमा आदि में विजय होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक के लिए आज का दिन हानिकारक रहेगा, जातक को पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, गुरु पूजन, पीला वस्तु का दान करें, शिव पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन माता को कष्ट, परिवार में बिखराव, मन में अशांति होगी। जातक गाय की सेवा, सफेद वस्तु का दान करें, तिल दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, जातक के राशि में तीसरे स्थान में मंगल ग्रह स्थिति है, जो सभी अवरोधक को नष्ट कर देगा। जातक बजरंग बाण का 11 बार पाठ करें।

धनु राशि 

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, शिक्षा में उन्नति होगी। राशि में बैठा चौथे स्थान में राहू बाधा उत्पन्न करेगा, शिव पूजन करें।

मकर  राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन नए टेक्निक से उन्नति होगी। जातक पुराने विचारो से बचे, जल संबंधी हानि होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पिता को लाभ रहेगा। जातक धर्म में आस्था रखे, विचारो ने शांति होगी, सूर्य जल दान करें, कला तील दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाईयो में आपसी सहमति से रुका हुआ काम बनेगा। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।  

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जो शुभ कार्य में बाधा उत्पन्न करेगा।  

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें