TheVoiceOfHind

आज (30-01-2024) का राशिफल, इन राशियों को शिक्षा विभाग में मिलेगा प्रमोशन


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 30-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं......


आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 30-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 30 जनवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, शुभ संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - कृष्ण, तिथि - चतुर्थी, दिन -मंगलवार, नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव, मन में अशांति, धर्म परायण काम रहेगा, जातक देव गुरु का पूजन करें। सूर्य नमस्कार जल दान से शांति मिलेगी।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातक को आज के दिन स्वास्थ संबंधी परेशानी रहेगी, सफेद वस्तु का दान, गाय की सेवा से जातक को लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्य भाव में शनि धीमी गति से प्रगति करेगा। तिल दान करें लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पराक्रमी रहेगा। जातक को सर्दी से परेशानी स्वास्थ हानि रहेगी, शिव का पूजन करें।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातक को आज के दिन पेट संबंधी परेशानी रहेगी, अपनो से हानि धर्म परायण होकर रहे। सूर्य नमस्कार जल दान करें, लाल वस्तु के दान से शांति होगी।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले जातक के लिए आज का दिन कष्ट मय रहेगा, मन में अशांति काम में रुकावट होगा, जातक सावधान रहे।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा। तीसरे स्थान में मंगल विजय प्राप्त करेंगे, भूमि संबंधी लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन रुका हुआ काम बनेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सूर्य नमस्कार जल दान करे, लाल वस्तुओ का दान करे, जातक को धन लाभ होगा।

धनु राशि 

धनु राशि वाले जातक आज के दिन मंगलमय धर्म परायण होकर रहे, शिक्षा विभाग में कार्यरत लोगों को बहुत-बहुत बधाई हो आप सभी को प्रमोशन का लाभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धन धान्य समृद्धि और शिक्षा से लाभ होगा। तिल दान करें सूर्य नमस्कार जल दान करें, शिव पूजन करें, लाभ होगा।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आत्म चिंतन का रहेगा। पराक्रम भाव में मंगल भाग्य उदय करायेगा। शनि मंगल ग्रह स्थिति से विशेष लाभ होगा, जातक हनुमान चालीसा पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में अशांति लायेगा, राहु, केतु, चंद्रमा का योग कष्ट कारी रहेगा, जातक शिव का पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जो शुभ कार्य में बाधा उत्पन्न करेगा।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया गया है, जिन लोगों को राशि और कुण्डली से जूड़ी विशेष जानकारी लेनी हो तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें