TheVoiceOfHind

आज (9-02-2024) का राशिफल, जातक आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 9-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं...


आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 9-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 9 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - कृष्ण, तिथि - चतुर्दशी, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - श्रावण, मकर राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, परिवार में मांगलिक काम होगा, साथ ही नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक सूर्य नारायण को जल दान अर्पित करें।
वृष राशि 
वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ हानि हो सकती है, जातक शिव पूजन करें, और सफेद वस्तु का दान करें साथ ही गौ सेवा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन सर्दी के कारण स्वास्थ हानि हो सकती है, जताक शिव पूजन करें साथ ही सावधान रहे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आत्म कारक साधना से सफलता मिलेगी, जातक सूर्य नमस्कार पूजन करें, शिव का पूजन करें, तिल चावल जल से रुका हुआ काम बनेगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातक को आज के दिन पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, राहु के कारण काला वस्त्र में नारियल लपेट कर सात बार उतार कर जातक जल में प्रवाह करें शांति होगी।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले जातक को आज के दिन स्वास्थ में सुधार होगा, गौ गुरु पूजन करें, जातक हरा वस्तु का दान करें।

तुला राशि 

तुला राशि वाले जातक के लिए आज का दिन माता को कष्ट, विचारो में बिखराव, तनाव रहेगा। जातक शिव का पूजन करें, और सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा। तीसरे स्थान में चार ग्रह से रुका हुआ काम बनेगा, जातक हनुमान जी का पूजन करें।

धनु राशि 

धनु राशि वाले जातक आज के दिन मंगलमय धर्म परायण होकर रहे, शिक्षा विभाग में कार्यरत लोग का बहुत जल्द प्रमोशन होगा।

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, पिता पुत्र में स्नेह होगा, जातक का रुका काम बनेगा, शिव जी का पूजन करें और तिल दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन व्यय कराएगा, धन का खर्चा होगा। मंगलिक काम होने के आसार बनेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक के लिए आज का दिन राजनीति में सफलता होगी। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गुरु का पूजन पीला वस्त्र का दान करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें