TheVoiceOfHind

आज (9-04-2024) का राशिफल, इन जातकों का माता रानी की कृपा से बनेगा काम


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 9-04-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 9 अप्रैल 2024, विक्रम संवत 2081, शालीवशान 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - चैत्र, पक्ष - शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू पंचांग का नया वर्ष शुरू, तिथि - परेवा, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - रेवती, संवत्सर का नाम पिंगल, राजा मंगल, मंत्री शनि रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन चंद्रमा गुरु बुध का साथ शिक्षा की प्रगति होगी, धर्म की जय होगी। जातक को प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा रुका हुआ काम बनेगा पीला वस्तु का दान करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, जातक के परिवार में प्रगति होगी सफेद वस्तु का दान करें गौ सेवा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा, जातक शिव पूजन करें काले तिल का दान करें, गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए मन का बिखराव रहेगा, जातक को चोट आदि का भय रहेगा सावधान रहे शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी। जातक के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, शिव पूजन करें सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के आज का दिन मंगलमय रहेगा, जातक छठे स्थान में मंगल सभी बाधाओं को दूर करेगा रुका हुआ काम बनेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय विचारो में प्रखरता रहेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा अपने लोगो से भय रहेगा। जातक का दिया गया धन वापस नहीं होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शिक्षा से प्रगति होगी। जातक को नौकरी, व्यापार में वृद्धि होगी शिव पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन राजनीति में लाभ रहेगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शनि मंगल का साथ टेक्निकल शिक्षा से लाभ होगा। जातक शिव पूजन करें काले तिल का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को धन, धान्य, समृद्धि में प्रगति होगी, नौकरी व्यापार से लाभ होगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें