TheVoiceOfHind

आज (19-03-2024) का राशिफल, हनुमान जी की कृपा से इन जातको के बनेंगे बिगड़े काम


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम


आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 19-03-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 19 मार्च 2024, संवत 2080, शालीवशान 1945, सूर्य उत्तरायण, मास - फाल्गुन, पक्ष - शुक्ल, तिथि - दशमी, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - पुनर्वसु, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगल ग्रह पराक्रम में रुका हुआ काम बनेगा, जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि 

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव होगा, जातक का सोचा हुआ काम बिखर जायेगा सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा, आज से नया काम करने वाले लोग प्रगति करेगें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में बिखराव, तनाव, और सर्दी से बचे, जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा गौ सेवा करें और शिव पूजन करें।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें भाव में सूर्य स्वास्थ्य में हानि होगी, जातक तामा, धातु, गुड, का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे भाव में मंगल से रुका हुआ काम बनेगा, जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

तुला राशि 

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पांचवे भाव में मंगल शुक्र शनि के साथ टेक्निकल शिक्षा से लाभ होगा, जातक सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें भाव में चंद्रमा से स्वास्थ्य हानि होगी, जातक सर्दी से बचे शिव पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली हैं, तीसरे स्थान में मंगल भाईयो से लाभ होगा, जातक का रुका हुआ काम बनेगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी, जातक के आत्मबल में कमी होगी शिव पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, परिवार में प्रगति होगी, जातक धर्म में आस्था रखे रुका हुआ काम बनेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बिखराव होगा सोचा हुआ काम धीमी गति से प्रगति होगी, जातक पीला वस्तु का दान करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें