देश दुनिया

पीएम मोदी बने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आजाद भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का गौरव हासिल कर लिया। बताते चले कि पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद से वह देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार काम कर रहे हैं। लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में मंगलवार को उनके कार्यकाल के 4398 दिन पूरे हो गये।

Read More: योगी सरकार का बड़ा फैसला, आयुष इलाज कैशलेस

पीएम मोदी ने हासिल किया गौरव

पीएम मोदी बने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री
पीएम मोदी बने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री

आपको बताते चले कि प्रधानमंत्री के रूप में मंगलवार को उनके कार्यकाल के 4398 दिन पूरे हो गये। यह पंडित नेहरू के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4398 दिन के कार्यकाल के बराबर है। पंडित नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री रहे थे। वैसे पंडित नेहरू आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन तब वह निर्वाचित नहीं, बल्कि अंतरिम सरकार में प्रधानमंत्री थे।

इससे पहले पीएम मोदी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिन के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के कार्यकाल से आगे निकल चुके हैं। श्रीमती गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रही थी। यद्यपि वह बाद में 1980 में भी प्रधानमंत्री चुनी गयीं थी।

पीएम मोदी दी जायेगी बधाई

पीएम मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में भी 9000 से भी अधिक दिन तक कार्य कर चुके हैं। उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नौ जून 2024 को शपथ ली थी। सूत्रों के अनुसार आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें पीएम मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी जायेगी। इस अवसर पर एक प्रस्ताव भी पारित किये जाने की संभावना है।

Read More: आयुष पद्धति क्या है? जानिए इसकी विशेषताएं, लाभ और महत्व

पीएम मोदी ने कि 12 वर्षों अमूल्य पूंजी पर चर्चा

राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण और सेवाभाव हमारी अमूल्य पूंजी रही है। बीते 12 वर्षों में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से प्रेरित निरंतर प्रयासों से ही आज हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हैं। हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।

यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल क्रांति तक आज देश को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इसी पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

https://www.pmindia.gov.in/hi

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *