ज्योतिष-धर्म

राशिफल (09-06-2026) : हनुमान जी लाल चोला चढ़ाएं काम बनेगा

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 09-06-2026 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: सुदर्शन पद्धति से भविष्य का फलादेश

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे।

आपको बता दें कि आज दिनांक 09 जून 2026, संवत – 2083, शाली वाहन – 1948, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु -ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 24 मिनट पर, मास – ज्येष्ठ अधिक, पक्ष – कृष्ण, तिथि – नवमी 26 बजकर 37 मिनट तक, दिन – मंगलवार, नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद नक्षत्र 09 बजकर 40 मिनट तक नक्षत्र का स्वामी गुरु, मीन राशि में चंद्रमा 01 अंश का, आज का दिशा सुल उत्तर दिशा में यात्रा वर्जित है, गोचर के हिसाब से आज का राशि फल, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

मेष राशि

आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी स्वभाव नेतृत्व क्षमता में कुशल लीडरशिप नौकरी-व्यापार से लाभ होगा।

वृष राशि

आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता-धर्म-गुरु से सहयोग मिलेगा। जातक का धर्म पारायण जीवन होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

मिथुन राशि

आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बौद्धिक विचार से शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जातक गणेश जी का पूजन दर्शन करें।

कर्क राशि

आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उच्च का गुरु-धर्म मार्ग से जुड़े लोग का कैरियर बनेगा। जातक को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि द्वारा सूर्य पर दृष्टि कठिन प्रयास से सफलता मिलेगी। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।

कन्या राशि

आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन दशम स्थान में स्वगृही बुध टीचर प्रोफेसर वकील आदि को सफलता मिलेगी। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

तुला राशि

आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कर्क राशि में शुक्र विलासिता युक्त जीवन होगा। जातक को महिला सहयोगी द्वारा व्यापार में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल पराक्रमी होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी लाल चोला चढ़ाए।

धनु राशि

आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चतुर्थ स्थान में शनि चंद्रमा का योग माता के स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।

मकर राशि

आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि भाइयों से सहयोग मिलेगा। जातक को व्यापार से लाभ होगा।

कुंभ राशि

आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु से प्रभावित रहेगा। जातक लक्ष्य बनाकर काम करें, अचानक सफलता मिलेगी।

मीन राशि

आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि चंद्रमा विचारों में बिखराव रहेगा। जातक को धर्म पारायण जीवन से परिवार में खुशियां मिलेगी, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।

आज का राहु काल : आज का राहु काल 03 बजकर 30 मिनट से 06 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

सफलता का सूत्र : इच्छा सफलता का शुरुआती बिंदु है यह हमेशा याद रखे जिस तरह छोटी आग से कम गर्माहट होती मिलती है उसी तरह कमजोर इच्छा से कमजोर परिणाम मिलते हैं।

विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…

the voice of hind news channel

https://en.wikipedia.org/wiki/Hindu_astrology

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *