देश दुनिया

आंधी, बारिश और ओले: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

दिल्ली: मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी-पश्चिमी भारत में आंधी-तूफान तथा ओलावृष्टि की चेतावनी दी और कहा – कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं।

Read More: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जानें

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 और 12 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले गिरने के अनुमान हैं। इस दौरान इन क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जिसकी गति बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।

इसके अलावा 11 से 13 जून के दौरान राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में धूलभरी आँधी चलने के भी आसार हैं। मध्य भारत के राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

आंधी-तूफान, ओलावृष्टि की चेतावनी

विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा इस समय हरनाई (महाराष्ट्र) , सोलापुर (महाराष्ट्र), कलबुर्गी (कर्नाटक), नंद्याल (आंध्र प्रदेश) और चेन्नई से होकर गुजर रही है। अगले तीन से चार दिनों के भीतर इसके महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में दस्तक देने के आसार हैं।

Read More: शिगेलोसिस: दस्त से जुड़ी खतरनाक बीमारी, रहें सतर्क

इसके साथ ही अगले पांच से सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई इलाकों में भी इस दौरान भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

आंधी, बारिश और ओले: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
आंधी, बारिश और ओले: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उत्तरी-पश्चिमी भारत 11-13 तक बदलेगा मौसम

विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को जल्द ही भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। पिछले 24 घंटों में यहाँ का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। दिल्ली में 10-11 जून को दोपहर या शाम के समय गरज-चमक और धूलभरी आँधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। इसके बाद 12 और 13 जून को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह और शाम दोनों समय बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान तेजी से गिरकर 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा।

घरों के अंदर रहे सावधान

आंधी, बारिश और ओले: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
आंधी, बारिश और ओले: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों में राजस्थान का श्रीगंगानगर 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश में सबसे गर्म स्थान रहा। हालांकि, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा और ओडिशा में अगले दो दिनों तक उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहने, बिजली के उपकरणों को प्लग से निकालकर रखने और पेड़ों या असुरक्षित ढांचों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।

इसके अलावा, समुद्र में उठने वाली तेज लहरों और खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को 15 जून के बीच बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के प्रभावित तटीय क्षेत्रों में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

https://mausam.imd.gov.in

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *