उत्तर प्रदेशचुनाव

वायनाड लोकसभा उपचुनाव पर कांग्रेस का दांव, राहुल की सीट की प्रियंका बनी उम्मीदवार

Wayanad By-election: वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपने उम्मीदवार के दौरा पर उतारा हैं। All India Congress Committee (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) के ऐलान से पहले दिन में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने बताया कि वायनाड लोकसभा सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होगा और मतणगना 23 नवंबर को होगी।

प्रियंका गांधी को किया उम्मीदवार घोषित

Read More: विपक्षी सांसदों का WAQF बिल 2024 की बैठक का बहिष्कार, BJP पर लगाया अपमान का आरोप

आपको बतादें कि कांग्रेस पार्टी ने दक्षिण भारत के केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए प्रियंका गांधी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है, वहां होने वाले उप-चुनाव में दल की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी उम्मीदवार होंगी, बताते चले कि पार्टी ने यह ऐलान मंगलवार 15 अक्तूबर 2024 की देर शाम को किया हैं।

Read More: बिश्नोई समाज ने गैंगस्टर लॉरेंस से किया किनारा, सलमान को भी बताया अपराधी

the voice of hind - वायनाड लोकसभा उपचुनाव पर कांग्रेस का दांव, राहुल की सीट की प्रियंका बनी उम्मीदवार

बताते चले कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से वायनाड सीट खाली थी जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा हैं और पार्टी ने उस सीट पर उपचुनाव में प्रियंका गांधी उम्मीदवार होंगी जानकारी के लिए बतादें कि यह पहला मौका है जब प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में उतर रही हैं। वहीं प्रियंका गांधी अभी पार्टी की मिली जिम्मेदारियों को संभालती आ रही हैं। मगर अब वह चुनावी राजनीति में पहली बार कदम रख रही हैं।

the voice of hind - वायनाड लोकसभा उपचुनाव पर कांग्रेस का दांव, राहुल की सीट की प्रियंका बनी उम्मीदवार

राहुल ने आखिर क्यों छोड़ी थी सीट

आपको जानकारी के लिए बतादें कि पार्टी ने वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका को उपचुनाव के लिए उतारा हैं पहले इस सीट पर राहुल गांधी सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने वायनाड और रायबरेली दो संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों पर ही जीत का परचम लहराया था, हालांकि, नियम के अनुसार उन्हें बाद में एक सीट छोड़नी पड़ी थी। ऐसे में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला लिया और रायबरेली सीट से सांसद बने रहे, जिस पर उपचुनाव के तौर पर पार्टी ने प्रियंका को उतारा हैं। वहीं कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि वायनाड से पार्टी प्रियंका गांधी पर दांव आजमा सकती हैं। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *