उत्तर प्रदेशदेश दुनिया

अखिलेश बोले- डबल इंजन बना ट्रबल इंजन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर मॉडल और गुजरात मॉडल को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आरोप लगाया हैं।

Read More: मोदी सरकार की नई गोबरधन योजना लॉन्च, किसानों की बढ़ेगी आय

डबल इंजन’-‘ट्रबल इंजन’ बना

अखिलेश यादव ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि “गोरखपुर मॉडल की पोल खुलने के साथ ही तुलना के रूप में गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की बातें भी सामने आ गई हैं। उन्होने एक्स पर जारी बयान में कहा- “दोनों मॉडलों में एक समान बात यह है कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है और दोनों जगह महाभ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। आपसी टकराहट ने ‘डबल इंजन’ को ‘ट्रबल इंजन’ बना दिया है।”

भाजपा सरकार के दावों की सच्चाई

उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दावों और उसकी कार्यशैली के बीच बड़ा अंतर है तथा अब उसके मॉडल की वास्तविकता जनता के सामने आ रही है।

https://www.abplive.com/states/up-uk/samajwadi-party-akhilesh-yadav-targets-anandi-ben-patel-gorakhpur-university-speech-3171810

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *