उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रियों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे। प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर नौ और 10 अगस्त को पुष्पवर्षा का कार्यक्रम जारी किया है।

Read More: मायावती बोलीं- सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है

कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 3:45 से 4:30 बजे तक मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे जबकि नौ अगस्त को मुख्यमंत्री बागपत में सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। इसके बाद सहारनपुर में सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा मुजफ्फरनगर में दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक पुष्पवर्षा का कार्यक्रम है। इसी क्रम में 10 अगस्त को गाजियाबाद में सुबह 8:30 से 9:15 बजे तक, हापुड़ में सुबह 9:45 से 10:30 बजे तक तथा बुलंदशहर में सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

कांवड़ यात्रियों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा
कांवड़ यात्रियों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर संबंधित जिलों में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

सीएम योगी का शिव भक्तों को संदेश

“शिवो भूत्वा शिवं यजेत्” भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना के पवित्र श्रावण माह के पावन अवसर पर जलाभिषेक करने निकले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों पर आज जनपद मेरठ में पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

भक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे शिवभक्त जाति-पंथ, प्रांत एवं क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संदेश दे रहे हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान के लिए @UPGovt पूर्ण प्रतिबद्ध है। देवाधिदेव महादेव सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही प्रार्थना है। हर-हर महादेव

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *