महिला आरक्षण पर राहुल का रिजिजू को जवाब
दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है और कांग्रेस ने इसका पूर्ण समर्थन किया था।
Read More: कांवड़ यात्रियों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा
E20 – दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। pic.twitter.com/Unw7UfNt9k
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 7, 2026
राहुल गांधी- 2023 का यह कानून लागू कीजिए
राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा- “रिजिजू जी, संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते आपसे बेहतर यह कौन जानता होगा-महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, कांग्रेस के पूर्ण समर्थन के साथ।”
रिजिजू जी, संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते आपसे बेहतर यह कौन जानता होगा – महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, कांग्रेस के पूर्ण समर्थन के साथ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 8, 2026
सवाल यह है कि तीन साल बाद भी वह लागू क्यों नहीं हुआ और अब आप उसे परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते हैं?… https://t.co/1HeBna8v8L
उन्होंने सवाल किया कि तीन साल बाद भी वह लागू क्यों नहीं हुआ और अब सरकार उस कानून को परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा “आप 2023 का यह कानून लागू कीजिए। बिना किसी शर्त के।”
किरेन रिजिजू- कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक
This seems to be a positive message from the Congress Party. There's a visible change of heart in Shri Rahul Gandhi Ji about the Women. Now, I hope Congress Party will support the Women's Reservation Bill unconditionally. https://t.co/nSzH2C6Orf
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 8, 2026
इससे पहले किरेन रिजिजू ने लिखा था कि कांग्रेस की ओर से यह सकारात्मक संदेश है। राहुल गांधी के महिलाओं को लेकर रुख में बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक का बिना किसी शर्त के समर्थन करेगी।

