देश दुनियाटेक्नोलॉजी/ एजुकेशन

NEET परीक्षा रद्द, नई तारीख आएगी जल्द- NTA

दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी 2026 (NEET-यूजी) की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। NTA की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में बताया गया कि एजेंसी ने केन्द्र सरकार की मंजूरी से तीन मई को आयोजित NEET(यूजी) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इसे फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा की नई तारीखें अलग से अधिसूचित की जाएंगी।

NEET परीक्षा रद्द, नई तारीख आएगी जल्द- NTA

परीक्षा रद्द का निर्णय NTA का निर्णय

परीक्षा में हुई अनियमितता की खबरों के बाद एजेंसी ने आठ मई को इस मामले को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा था। केंद्रीय एजेंसियों की जांच के आधार पर प्राप्त इनपुट के बाद NTA ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार ने इस मामले में लगे आरोपों की व्यापक जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का भी निर्णय लिया है। NTA ने कहा- वह जांच में CBI को पूरा सहयोग देगी और सभी जरूरी रिकॉर्ड एवं सहायता उपलब्ध कराएगी।

Read More: NEET पेपर लीक पर भाजपा को AAP ने घेरा

दोबारा परीक्षा का नहीं लगेगा शुल्क

NEET परीक्षा रद्द, नई तारीख आएगी जल्द- NTA
NEET परीक्षा रद्द, नई तारीख आएगी जल्द- NTA

एजेंसी ने स्वीकार किया है कि परीक्षा दोबारा कराने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को काफी असुविधा होगी, लेकिन छात्रों के हित और परीक्षा प्रणाली पर जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए यह कड़वा फैसला लेना जरूरी था।

राहत की बात यह है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को फिर से पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। मई 2026 चक्र का पुराना डेटा और परीक्षा केंद्र ही मान्य रहेंगे। इसके साथ ही, छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

NTA ने यह भी घोषणा की है कि छात्रों द्वारा पहले जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा और नयी परीक्षा का खर्च एजेंसी अपने आंतरिक संसाधनों से उठाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

https://neet.nta.nic.in

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *