NEET पेपर लीक पर भाजपा को AAP ने घेरा
- नीट पेपर लीक पर संजय सिंह का हमला, भाजपा पर शिक्षा माफिया को संरक्षण देने का आरोप
- भाजपा राज में नौजवानों का भविष्य सुरक्षित नहीं — संजय सिंह
- पेपर लीक से लाखों छात्र छात्राएं और उनके परिवार प्रभावित हुए — संजय सिंह
- भाजपा और शिक्षा माफिया का गठजोड़ देश को बर्बाद कर रहा — संजय सिंह
- युवाओं के सपनों के साथ विश्वासघात कर रही भाजपा सरकार — संजय सिंह
- पेपर चोरी से लेकर वोट चोरी तक भाजपा का चरित्र उजागर — संजय सिंह
लखनऊ: आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षा माफिया के साथ मिलकर देश के नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने में लगी हुई है।
Read More: राहुल- बोले देश चलाना अब प्रधानमंत्री मोदी के बस की बात नहीं है

भाजपा दे रही शिक्षा माफिया को संरक्षण – संजय
उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर पहली बार लीक नहीं हुआ है, इससे पहले वर्ष 2024 में भी पेपर लीक हुआ था और अब 3 मई को हुई परीक्षा में 180 में से 135 सवाल लीक होने का मामला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग शिक्षा माफिया के पूरे गिरोह को संरक्षण दे रहे हैं, जिसकी वजह से बार-बार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं और लाखों छात्र-छात्राओं तथा उनके परिवारों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।
शिक्षा माफिया को बचाया जा रहा – संजय
संजय सिंह ने कहा – देश के लाखों नौजवान दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन भाजपा सरकार और उसके संरक्षण में पल रहे शिक्षा माफिया उनके सपनों को कुचलने का काम कर रहे हैं।
क्या अब NEET पेपर लीक करवाना भी देशभक्ति है?
— AAP (@AamAadmiParty) May 12, 2026
— @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP pic.twitter.com/gTZU7dLvXo
उन्होंने कहा कि आखिर यह पता लगाया जाना चाहिए कि पेपर लीक कराने वाले लोग कौन हैं, किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है और किन भाजपा समर्थित लोगों के जरिए शिक्षा के नाम पर यह संगठित कारोबार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी निष्पक्ष जांच होगी तो यह साफ हो जाएगा कि इस पूरे नेटवर्क के तार कहीं न कहीं भाजपा से जुड़े लोगों तक पहुंचते हैं और यही कारण है कि दोषियों को बार-बार बचाया जाता है।
Read More: मोदी की देश वासियों से अपील- सोना नहीं खरीदे, विदेश यात्रा से बचे
नौजवानों के साथ खुला विश्वासघात – संजय
संजय सिंह ने कहा कि इस बार नीट परीक्षा में करीब 22 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। अगर उनके परिवारों को भी जोड़ लिया जाए तो करोड़ों लोग इस पेपर लीक कांड से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ छात्र कठिन परिस्थितियों में रहकर पढ़ाई करते हैं, माता-पिता अपनी जमा पूंजी बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं और दूसरी तरफ भाजपा सरकार की नाकामी और भ्रष्ट तंत्र की वजह से उनका भविष्य बर्बाद हो जाता है। यह केवल पेपर लीक नहीं बल्कि देश के नौजवानों के साथ खुला विश्वासघात है।
नीट परीक्षा रद्द होना 22 लाख छात्रों और उनके परिवारों के साथ विश्वासघात है। पिछले 12 सालों में 90 बार पेपर लीक हुए हैं, फिर भी कोई ठोस कदम नहीं!
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) May 12, 2026
मोदी सरकार हर विफलता को 'देशभक्ति' से जोड़कर असल मुद्दों से ध्यान भटकाती है।
देश में पेपर लीक की घटनाएं अब सामान्य हो गई हैं। 22 लाख… pic.twitter.com/FwH9JwoV5e
संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने देश में वोट चोरी की, पेपर चोरी की, जनता का सोना और गहना तक लूटने का काम किया, महंगाई की आग में देश को झोंक दिया, रुपए को लगातार कमजोर किया और देश की विदेश नीति तक को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि आज मोदी राज में न नौजवान सुरक्षित हैं, न माताएं-बहनें सुरक्षित हैं और न ही व्यापारी वर्ग सुरक्षित है। हर वर्ग अपने भविष्य को लेकर भय और असुरक्षा की स्थिति में जी रहा है।
AAP है नौजवानों के साथ
उन्होंने कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा प्रणाली पर हमला नहीं है बल्कि यह नौजवानों के पेट और पीठ दोनों पर वार करने जैसा है। भाजपा सरकार और उसकी राज्य सरकारों ने युवाओं की मेहनत, उनके सपनों और उनके विश्वास के साथ धोखा किया है। आम आदमी पार्टी देश के नौजवानों की आवाज को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाती रहेगी और शिक्षा माफिया तथा उन्हें संरक्षण देने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
