ईरान का अमेरिका को संदेश: परमाणु वार्ता फिलहाल बंद
तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता के एक वरिष्ठ सलाहकार एवं इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के पूर्व कमांडर-इन-चीफ मोहसिन रेजाई ने वर्ष 2015 के जेसीपीओए समझौते से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीछे हटने का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ फिलहाल परमाणु पर कोई बातचीत नहीं होगी।
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में सीखे मूंछ त्रिकोण क्या है?
अमेरिका से बातचीत बंद है- ईरान

मोहसिन रेजई ने यह भी कहा- ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत बंद हो गयी है और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को कदम उठाना चाहिए। ईरानी मीडिया के अनुसार, आईआरजीसी के पूर्व प्रमुख ने अमेरिका को दोबारा आक्रामकता दिखाने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा- “अगर उन्होंने फिर से सैन्य कार्रवाई का रास्ता चुना, तो वह एक अंधेरी और अंतहीन सुरंग में प्रवेश कर जायेंगे।”
परमाणु समझौते पर भरोसा नहीं- ईरान
उन्होंने कहा कि अगर युद्ध और नाकेबंदी जारी रही तो ईरान इस टकराव को फारस की खाड़ी से आगे हिंद महासागर, लाल सागर, बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य और भूमध्य सागर तक बढ़ा सकता है। मोहसिन रेजाई ने इस बात पर जोर दिया कि बातचीत गतिरोध पर पहुंच गयी है और ईरान के फ्रीज किये गये फंड को जारी करना विश्वास बहाली के लिए एक जरूरी परीक्षा है।
Read More: RBI Warning: आपूर्ति श्रृंखला संकट से बढ़ सकता है महंगाई का दबाव
उन्होंने ‘सीएनएन’ से कहा- “अब गेंद ट्रंप के पाले में है और ईरान के रोके गये फंड को जारी करना विश्वास बहाली के उपाय के रूप में काम करेगा। यह बातचीत आगे बढ़ाने के अमेरिका की ख्वाहिश का इम्तिहान भी होगा। ”
