ज्योतिष-धर्म

जानें गंगा दशहरा का महत्व और शुभ मुहूर्त, गंगा स्नान के लिए प्रशासन हुआ अलर्ट

गंगा दशहरा 2024: देशभर में गंगा दशहरा का त्यौहार 16 जून को मनाया जाएगा। इस दिन हमारे हिन्दू धर्म में बहुत विशेष माना जाता हैं, धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि गंगा दशहरा के दिन भागीरथ ने भगवान शिव की तपस्या करके मां गंगा जी को पृथ्वी पर उतारा था, जिससे उनके पूर्वजों को तृप्ति मिल सकें और मोक्ष प्रदान हो सकें।

Read More: यूपी में 15 से 21 जून तक ‘योग सप्ताह’ का आयोजन, त्यौहारों के लिए सीएम के दिशा निर्देश

the voice of hind- जानें गंगा दशहरा का महत्व और शुभ मुहूर्त, गंगा स्नान के लिए प्रशासन हुआ अलर्ट

जानें गंगा दशहरा का महत्व

बतादें कि भागीरथी ने अपने पूर्वज राजा सागर के पुत्रों को उद्धार के लिए ब्रह्मा जी ने आज के दिन गायत्री को शाप विमोचन कर सिद्धि प्राप्त किया। इसलिए शास्त्रों की मानें तो मानव के कल्याण के लिए आज भी जरूरी है इन महा शक्ति का पूजन करना, क्योंकि गंगा स्नान से मनुष्य का तन साफ होता है और गायत्री स्नान से मनुष्य का मन निर्मल होता है। भगवान को निर्मल मन की जरूरत है गायत्री जप से मन के मेल साफ होता है। कौआ हंस बन जाता है। इस दिन गंगा स्नान के साथ गुरु, गायत्री, गंगा, गौ, गीता,  का पूजन दर्शन के साथ स्पर्श स्नान से मनुष्य में मानवता आ जाती है।

the voice of hind- जानें गंगा दशहरा का महत्व और शुभ मुहूर्त, गंगा स्नान के लिए प्रशासन हुआ अलर्ट

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त

आपको बतादें कि गंगा दशहरा का पावन पर्व 16 जून को दिन रविवार, ज्येष्ठ की शुक्ल पक्ष दशमी को मनाई जाएगी। यह शुभ मुहूर्त प्रभात यानि की सुर्योदय से शुरू हो जाएगा। उस दिन हस्त नक्षत्र 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान, दान, सूर्य को   जल, अर्पित करना गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आपको बतादें कि गंगा दशहरा को लेकर हरिद्वार में मेला की शुरूआत हो चुकी है, इसके साथ ही 16 जून को गंगा दशहरा के लिए अभी से  श्रद्धालुओं का सैलाब तीर्थ नगरी हरिद्वार में उमड़ा हुआ है। वहीं गंगा दशहरा के पावन पर्व के लिए शहर और आसपास क्षेत्रों के पार्किंग स्थल को व्यस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है।

वहीं गंगा दशहरा मेला को लेकर भक्तों की संख्या और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जिसके लिए गंगा दशहरा को लेकर पुलिस ने विशेष व्यवस्था की हैं। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि गंगा स्नान के लिए धार्मिक नगरी में 28 लाख से अधिक श्रद्धालु आ सकते है। वहीं भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुलिस एवं अतिरिक्त फोर्स को अलर्ट पर रखा है। इसके साथ ही सुचारू ट्रेफिक का भी प्लान बनाया गया है क्योंकि गंगा स्नान के लिए हरिद्वार एवं अन्य तीर्थ क्षेत्रों में हरियाणा , दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेशों से भक्त पहुंच रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *