देश दुनिया

मोदी 3.0 सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जानें किसको मिला कौन सा मंत्रालय, देखें लिस्ट

Modi Cabinet 2024: मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक आज हुई। बतादें कि बीते 9 जून को मोदी 3.0 सरकार के गठन के वक्त 71 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। जिसके बाद हुई पहली बैठक में प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। जिसमें कई टॉप मंत्रियों को उनके पुराने विभाग ही दिए गए हैं। इसके साथ ही कई विभागों को पीएम मोदी ने अपने अधीन भी रखा है। जानिए कौन-कौन से मंत्रालय रहेंगे उनके पास।

the voice of hind-मोदी 3.0 सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जानें किसको मिला कौन सा मंत्रालय, देंखे लिस्ट

पीएम मोदी के पास कौन सा है मंत्रालय

आपको बतादें कि सभी मंत्रियों को विभाग बांटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कई मंत्रालयों को अपने पास ही रखा है। जिसमें से कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग एवं अंतरिक्ष विभाग पीएम मोदी के अधीन रहेंगे। इसके अलावा ऐसे सभी मंत्रालय जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे पीएम मोदी के ही पास रहेंगे। साथ ही सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे भी पीएम मोजी के अधीन ही रहेंगे।

the voice of hind-मोदी 3.0 सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जानें किसको मिला कौन सा मंत्रालय, देंखे लिस्ट

इनके मंत्रालय वहीं बनें रहेंगे

मोदी 3.0 में भी राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, नितिन गडकरी सड़क परिवन मंत्री, एस जयशंकर विदेश मंत्री एवं निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बने रहेंगे। वहीं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय सौंपा गया है। जबकि मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है।

सरकार के ज्यादातर मंत्रियों के पुराने विभागों को ही बरकरार रखा गया है। सरकार के अन्य मंत्रियों की बात करें तो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक, शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। अश्विनी वैष्णव को रेलवे एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया है।

the voice of hind-मोदी 3.0 सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जानें किसको मिला कौन सा मंत्रालय, देंखे लिस्ट

तो आईये जानते है किसको मिला कौन सा मंत्रालय

कैबिनेट मंत्रियों के नाम

क्रमांक

नाम

मंत्रालय

1- नरेंद्र मोदी             प्रधानमंत्री
2- राजनाथ सिंह  रक्षा मंत्रालय
3- अमित शाह    गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
4- जे.पी. नड्डा     स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय
5- नितिन जयराम गडकरी      सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
6- शिवराज सिंह चौहान    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय
7- निर्मला सीतारमण     वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय
8- डॉ. एस जयशंकर   विदेश मंत्रालय
9- मनोहर लाल    आवास और शहरी विकास मंत्रालय; ऊर्जा मंत्रालय
10- एच डी कुमारस्वामी     भारी उद्योग मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय
11- पीयूष गोयल     वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
12- धर्मेंद्र प्रधान      शिक्षा मंत्रालय
13- जीतन राम मांझी     सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय
14- राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)     पंचायती राज मंत्रालय; मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
15- सर्बानंद सोनोवाल     बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय
16- डॉ. वीरेंद्र कुमार     सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
17- के. राम मोहन नायडू      नागरिक उड्डयन मंत्रालय
18- प्रह्लाद जोशी     उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
19- जुएल ओराव     जनजातीय मामलों के मंत्रालय
20- गिरिराज सिंह     कपड़ा मंत्रालय
21- अश्विनी वैष्णव     रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
22- ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया     दूरसंचार मंत्रालय, उत्तर-पूर्व राज्य विकास मंत्रालय
23- भूपेंद्र यादव     पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
24- गजेंद्र सिंह शेखावत     संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
25- अन्नपूर्णा देवी     महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
26- किरेन रिजिजू     संसदीय कार्य मंत्रालय, अल्पसंख्यक मंत्रालय
27- मनसुख मांडविया     श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय
28- जी किशन रेड्डी     कोयला एवं खनन मंत्रालय
29- चिराग पासवान     खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
30- सी आर पाटिल     जल शक्ति मंत्रालय
31- हरदीप सिंह पुरी           पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रियों की लिस्टः

Read More: देंखे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री के शपथ ग्रहण की लिस्ट

क्रमांक

नाम      

मंत्रालय

1- राव इंद्रजीत सिंह    
 
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय; और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
2- डॉ. जितेंद्र सिंह     विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय; प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री;परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
3- अर्जुन राम मेघवाल     कानून और न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
4- प्रतापराव गणपतराव जाधव     आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
5- जयंत चौधरी     कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री

the voice of hind- मोदी 3.0 सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जानें किसको मिला कौन सा मंत्रालय, देंखे लिस्ट

क्रमांक

नाम

मंत्रालय

1- जितिन प्रसाद     वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय; इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
2- श्रीपद् नाईक     विद्युत मंत्रालय; नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
3- पंकज चौधरी     वित्त मंत्रालय
4- कृष्णपाल गुर्जर     सहकारिता मंत्रालय
5- रामदास अठावले     सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
6- रामनाथ ठाकुर     कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
7- नित्यनांद राय     गृह मंत्रालय
8- अनुप्रिया पटेल     स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
9- वी. सोमन्ना     जल शक्ति मंत्रालय, रेल मंत्रालय
10- डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी     ग्रामीण विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय
11- एस. पी. सिंह बघेल     मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय; पंचायती राज मंत्रालय
12- शोभा करंदलाजे     सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, MSME राज्य मंत्री
13- कीर्तिवर्धन सिंह     पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय; विदेश मंत्रालय
14- शांतनु ठाकुर     बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय
15- सुरेश गोपी             पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय; पर्यटन मंत्रालय
16- डॉ. एल. मुरुगन     सूचना और प्रसारण मंत्रालय; संसदीय कार्य मंत्रालय
17- अजय टम्टा             सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
18- बंडी संजय कुमार     गृह मंत्रालय
19- भागीरथ चौधरी     कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
20- संजय सेठ             रक्षा मंत्रालय
21- रवनीत सिंह बिट्टू     खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय; रेल मंत्रालय
22- दुर्गा दास उइके     जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
23- रक्षा निखिल खडसे     युवा मामले और खेल मंत्रालय
24- सुकांत मजूमदार     शिक्षा मंत्रालय; पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय
25- सावित्री ठाकुर     महिला और बाल विकास मंत्रालय
26- तोखन साहू            आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
27- राज भूषण चौधरी     जल शक्ति मंत्रालय
28- भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा     भारी उद्योग मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय
29- हर्ष मल्होत्रा                  कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय; सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
30- निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया    
 
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
31- मुरलीधर मोहोल     सहकारिता मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय
32- जॉर्ज कुरियन     अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय; मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
33- पबित्रा मार्गेरिटा     विदेश मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री
34- बी.एल. वर्मा     उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
35- कमलेश पासवान     ग्रामीण विकास मंत्रालय
36- सतीश चंद्र दुबे     कोयला मंत्रालय, खान मंत्रालय

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *