TheVoiceOfHind

आज (11-04-2024) का राशिफल, इन जातको को होगा राजनीतिक से लाभ


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम...


आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 11-04-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 11 अप्रैल 2024, संवत 2081, शालीवशान 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - चैत्र, पक्ष - शुक्ल, तिथि - तृतीय, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - कृतिका, मेष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली हैं, चंद्रमा गुरु के साथ से मन में शांति, शिक्षा से जातक को लाभ होगा शिव शक्ति पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में बिखराव होगा, जातक का धन का खर्चा होगा गौ सेवा करें, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय है, जातक को नौकरी में प्रमोंशन होगा रुका हुआ काम बनेगा पीला वस्तु का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक चोट आदि से बचे शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में खराबी से धन का खर्चा होगा। जातक तामा धातु में सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा सर्दी का प्रभाव रहेगा। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें पीला वस्त्र दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से भय रहेगा। जातक सावधान रहे दिया गया धन वापस नहीं होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में मंगल भाईयो से लाभ होगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, नौकरी व्यापार से लाभ होगा, शिव पूजन करें काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धीमी गति से प्रगति होगी। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, गौ सेवा करें शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी। जातक सूर्य को जल अर्पित करें पीला वस्तु का दान करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें